फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspection in lucknow kathgodam premiun train

रेलवे ने बढ़ाए इन तीन ट्रेनों के फेरे

Fri, 27 Jun 2014 11:07 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Jun 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
inspection in lucknow kathgodam premiun train

खराब खाना और एसी की कूलिंग की बदहाली के कारण विवादों में घिरी लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम प्रीमियम ट्रेन का तीन फेरा और बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ जंक्शन से गुरुवार को रवाना हुई प्रीमियम ट्रेन में मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू ने काठगोदाम तक निरीक्षण किया।

इस बीच आईआरसीटीसी ने खराब खाना परोसने वाली कैटरिंग कंपनी राजस्थान कैटर्स का ठेका रद्द कर उसकी जगह एक दूसरी कंपनी गोयल एंड गोयल को खानपान का जिम्मा सौंप दिया।
विज्ञापन

तीन, पांच और छह जुलाई को होगी रवाना

inspection in lucknow kathgodam premiun train

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि काठगोदाम प्रीमियम ट्रेन अब तीन, पांच और छह जुलाई को रवाना होगी।

गुरुवार को रवाना हुई प्रीमियम ट्रेन में खानपान और कूलिंग व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू की तैनाती की गई थी। मंडल वाणिज्य प्रबंधक की मौजूदगी से रेलवे में हड़कंप मच गया।

अब 28 अगस्त तक चलेगी गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल

inspection in lucknow kathgodam premiun train

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-आनंद विहार साप्ताहिक स्पेशल (05036/05035) के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब यह ट्रेन 2 जुलाई से 28 अगस्त तक नौ अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी।

आनंद विहार-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल (05036) 2 जुलाई से 27 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से दोपहर 1 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 4.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी यात्रा में गोरखपुर-आनन्द विहार साप्ताहिक (05035) 3 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन आनंद विहार सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन

जम्मूतवी का भी बढ़ा फेरा

inspection in lucknow kathgodam premiun train

गोरखपुर-जम्मूतवी प्रीमियम (02529) का संचालन 4 एवं 11 जुलाई तक बढ़ाया जाएगा। यह ट्रेन रात 9:05 बजे प्रस्थान कर बस्ती, गोंडा, लखनऊ रात 2 बजे होते अगले दिन शाम 7:45 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।

जम्मूतवी-गोरखपुर प्रीमियम सुपरफास्ट (02530) जम्मूतवी से 6 एवं 13 जुलाई को रात 12:45 बजे प्रस्थान कर शाम 6:20 बजे लखनऊ होते हुए रात 11:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन में शयनयान की 10, वातानुकूलित थ्री टियर की 3, वातानुकूलित टू टियर श्रेणी की1 बोगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed