फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspection

सीएचसी से गायब ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर की सेवा समाप्त के निर्देश

Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
inspection
10द्दस्रड्डश्च7-गोंडा के सीएचसी काजीदेवर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही। - फोटो : GONDA
गोंडा। डीएम मार्कंडेय शाही व सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काजीदेवर तथा वजीरगंज का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने वजीरगंज सीएचसी पर तैनात महीनों से गैरहाजिर चल रहीं बीपीएम (ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर) बीना शुक्ला की सेवा समाप्ति के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सबसे पहले सीएचसी काजीदेवर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक उपस्थित मिले। डीएम व सीडीओ को आवश्यक दवाओं की लिस्ट अपडेट नहीं मिली। निर्देश दिए कि ईडीएल की लिस्ट मानक अनुरूप प्रदर्शित व व्यवस्थित की जाय। डीएम ने मौके पर उपस्थित डिप्टी सीएमओ डॉ. मलिक आलमगीर को निर्देश दिए कि वे जिला अस्पताल, महिला अस्पताल तथा सीएचसी व पीएचसी पर नियमानुसार ईडीएल की लिस्ट की फ्लेक्सी बनवाकर प्रदर्शित कराएं। ओपीडी रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि 24 अप्रैल से ओपीडी नहीं हुई है।
विज्ञापन

टीकाकरण की पुरानी सारिणी प्रदर्शित मिली। डीएम ने निर्देश दिए कि तत्काल टीकाकरण की नई सारिणी प्रदर्शित कराएं। लेबर रूम के निरीक्षण के दौरान वहां दुर्गंध आने पर डीएम ने सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई। लेबर रूम एकदम साफ-सुथरा व दुर्गंध रहित होना चाहिए अन्यथा कठोर एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीटीएस कार्ड गर्भवती महिला की संपूर्ण डिटेल न भरे जाने से जननी सुरक्षा योजना का भुगतान होने में आ रही परेशानी पर डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक एमसीटीएस कार्ड पर पूरी डिटेल पंजीकरण के समय ही भरवाई जाए। जिससे भुगतान में दिक्कत न हो। वहां पर डीएम ने बीपीएम, बीसीपीएम तथा बैम का जॉब चार्ट उपलब्ध कराने तथा अब तक उनके कार्यों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के आदेश सीएचसी अधीक्षक को दिए।
काजीदेवर सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद डीएम व सीडीओ वजीरगंज सीएचसी पहुंचे, अधीक्षक उपस्थित मिले। वहां पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधीक्षक तथा एमओ स्वयं ओपीडी में निर्धारित समय तक बैठें तथा मरीजों को देखें। वहां पर डीएम ने अधीक्षक कक्ष, कोल्डचेन, दवा भण्डार कक्ष, ओपीडी रजिस्टर, मूवमेंट रजिस्टर, जननी सुरक्षा योजना व आशाओं का भुगतान रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया।

डीएम ने सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिए कि दो दिन में खंड विकास अधिकारी के साथ उनकी सीएचसी के अंतर्गत आने वाली सभी पीएचसी व सब सेंटर का निरीक्षण जेई के साथ कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि अनटाइड फंड से गांवों में वजन मशीन, थर्मामीटर व अन्य जरूरी सामानों की खरीद कराएं। निरीक्षण के दौरान पता चला कि ब्लाक पर तैनात ब्लॉक अकाउंट मैनेजर डीपीएम ऑफिस में संबंध है। डीएम ने तत्काल बैम की संबद्धता समाप्त कर सीएचसी पर वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने पर पता चला कि बीपीएम बीना शुक्ला विगत कई दिनों से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। डीएम ने बीपीएम की सेवा समाप्त कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षणों के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. मलिक आलमगीर तथा ओएसडी शिवराज शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed