{"_id":"7a378ed9d41c96c9f5ee99e6bfabfcef","slug":"insect-in-sambhar-of-pgi-canteen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की कैंटीन में भी संभलकर खाएं खाना, हो सकते हैं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की कैंटीन में भी संभलकर खाएं खाना, हो सकते हैं बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Sun, 04 Oct 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई की कैंटीन में खाना खाने गए एक मरीज के परिवारीजनों ने शनिवार को सांभर-डोसा लिया तो उसमें में कीड़ा दिखा। उन्होंने कैंटीन के प्रबंधक से शिकायत की। इसके बाद उनका सांभर वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वृंदावन कॉलोनी निवासी एके शुक्ला की पत्नी का पीजीआई में इलाज चल रहा है। वह पीएमएसवाई ब्लॉक में भर्ती हैं। एके शुक्ला दोपहर में विश्रामालय में स्थित कैंटीन में खाना खाने गए। जहां सांभर में कीड़ा निकला आया।
विज्ञापन
कैंटीन मैनेजर ने गलती को मानते हुए पूरा सांभर फेंकने की बात कही। एके शुक्ला ने कैंटीन के खाने में कीड़ा निकलने की शिकायत पीजीआई प्रशासन से की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कैंटीन के खाने और प्राइवेट वार्ड में सूप में भी कीड़ा निकला था।
विज्ञापन
दोनों मामलों की शिकायत अस्पताल प्रशासन से की गई थी। सूप के मामले को हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने दबाने के लिए शिकायतकर्ता को ही दोषी साबित कर दिया था। वहीं कैंटीन की जांच के लिए निदेशक प्रो. राकेश कपूर खुद कैंटीन गए थे। लेकिन अब भी वहां व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।