{"_id":"3a57a8ad8ba222bfbb207a7fc626a936","slug":"insect-found-in-kids-meal-in-gonda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: दलिया के साथ बच्चों को परोसा कीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: दलिया के साथ बच्चों को परोसा कीड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, नवाबगंज/गोंडा
Updated Sat, 06 Dec 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड नवाबगंज के आंगनबाड़ी केंद्र कनकपुर द्वितीय में शुक्रवार को बच्चों के लिए संस्था द्वारा आपूर्ति की गई मीठी दलिया में कीड़ा निकला। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने इसकी शिकायत आपूर्तिकर्ता सहित विभागीय अधिकारियों से की।
विज्ञापन
मामले की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध जताया। नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का वितरण ग्रामीण उद्योग संस्थान गोंडा द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे ग्रामीण उद्योग संस्थान का कर्मचारी अमरपाल आंगनबाड़ी केंद्र कनकपुर द्वितीय पहुंचा और वहां बच्चों के लिए मीठी दलिया की आपूर्ति की।
विज्ञापन
यहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ममता श्रीवास्तव का कहना है कि जैसे ही अमरपाल मीठी दलिया बर्तन में रखकर जाने वाला था, तभी उन्हें उसमें कीड़ा दिखाई दिया। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने शिकायत दर्ज कराई।
इस दौरान अमरपाल व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध जताया। शिकायत मिलते ही क्षेत्र की सुपरवाइजर सुदामा सिंह मौके पर पहुंचीं और उन्होंने इसकी जांच की बात कहीं।