फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inrich courses

Lucknow News: भगवान राम का जीवन चरित्र व भारतीय संस्कृति पढ़ेंगी छात्राएं

Tue, 17 Oct 2023 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Oct 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
inrich courses
लखनऊ। कृष्णादेवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राएं अब भगवान राम का जीवन चरित्र व भारतीय संस्कृति को भी पढ़ेंगी। इसके लिए कॉलेज में इसी सत्र से एनरिचमेंट कोर्स (समृद्ध पाठ्यक्रम) शुरू किए जाएंगे। इन कोर्सों की पाठ्यक्रम सामग्री तैयार हो चुकी है। नवंबर के पहले सप्ताह से इनमें प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू होंगे। दूसरे सप्ताह से पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशों के क्रम में महाविद्यालय ने अपने यहां इस तरह के पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है जिससे छात्राओं के शैक्षिक विकास के साथ ही उनके व्यावहारिक ज्ञान को मजबूती दी जा सके। इन एनरिचमेंट पाठ्यक्रमों के सिलेबस को जल्द ही कॉलेज की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। एनरिचमेंट कोर्सों में छात्राएं रामकथा व भारतीय संस्कृति के अध्ययन के साथ ही गर्भाधान संस्कार के वैज्ञानिक महत्व और श्रीमद्भागवतगीता के निष्काम योग की शिक्षा भी ले सकेंगी। यह कोर्स अधिकतम तीन माह की अवधि के होंगे जिन्हें छात्राएं अपने नियमित पाठ्यक्रम के साथ पढ़ सकेंगी। इसके पूरे होने पर महाविद्यालय उन्हें सर्टिफिकेट भी देगा। कॉलेज की छात्राओं के साथ ही दूसरे शैक्षणिक संस्थानों की छात्राएं भी इसे पढ़ सकेंगी। इसके लिए कॉलेज की ओर से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये अध्यापिकाएं देंगी शिक्षा

डॉ. मंजू यादव - संस्कृत विभाग- श्रीमद्भागवत गीता, निष्काम कर्मयोग

डॉ. अमिता यादव - हिंदी विभाग - भारतीय संस्कृति व राम कथा

डॉ. पूजा - शिक्षा शास्त्र विभाग - गर्भाधान संस्कार व वैज्ञानिक महत्व



वर्जन-
हम छात्राओं के समग्र विकास के लिए यह एनरिचमेंट कोर्स शुरू कर रहे हैं। इससे उनमें शैक्षिक समझ के साथ ही व्यावहारिक समझ भी पैदा होगी। जल्द ही पंजीकरण भी शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- प्रो. सारिका दुबे, प्राचार्य- कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed