फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Innovation is possible even in difficult times with ethical values

Lucknow News: नैतिक मूल्यों के साथ कठिन समय में भी संभव है नवाचार

Tue, 28 Jan 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Innovation is possible even in difficult times with ethical values
लखनऊ। कठिन समय होने के बावजूद नैतिक मूल्य बनाए रखकर नवाचार किए जा सकते हैं। भारतीय प्रबंध संस्थान में हुए अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला है। यह अध्ययन स्वास्थ्य क्षेत्र को ध्यान में रखकर किया गया है। इसे एफआईआईबी बिजनेस रिव्यू जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य शोधकर्ता प्रो. अरविंद श्रॉफ के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया भर में स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के लिए चुनौतियां सामने आईं। बिना तैयारी के ही सरकारी और निजी संस्थानों ने नए-नए समाधान तलाशे। इसको ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल (एसएसएसएच) में अध्ययन किया गया। यह अस्पताल निशुल्क बाल हृदय संबंधी उपचार देता है। अध्ययन के दौरान देखा गया कि व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) और वेंटिलेटर जैसे संसाधनों की गंभीर कमी का सामना करने के बावजूद अस्पताल ने टेलीमेडिसिन, इन हाउस ब्लड बैंकों और कुशल संसाधन प्रबंधन के माध्यम से कठिन स्थिति में भी उपचार उपलब्ध कराया।
विज्ञापन


अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष

-सहानुभूति, लचीलापन और अखंडता जैसे मूल्य प्रभावी ढंग से काम करने में मदद करते हैं।

-संकट संगठनों को कुछ नया करने के लिए प्रेरित करते हैं।

- संकट प्रबंधन से आंतरिक मूल्य और बाहरी चुनौतियां स्थायी नवाचार और नैतिक देखभाल को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed