पेड़ से टकराने के बाद आग का गोला बनी इनोवा, सवार थे सात लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद के पटरंगा थानाक्षेत्र के बाकरपुर गांव के पास तेज रफ्तार इनोवा कार पेड़ में जा टकराई जिससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार सात लोग घायल हो गए जिनमें तीन की हालत गंभीर है।
लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना के बाकरपुर गांव के पास शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
ये कार लखनऊ से फैजाबाद की तरफ जा रही थी अचानक इसका अगला टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई इसके बाद हाईवे के किनारे जामुन के पेड़ से टकरा गई और इसमें आग लग गई।
कार को दुर्घटनाग्रस्त देखकर गांव के लोगों ने शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। कार में चार पुरुष और तीन महिलाएं थीं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वहीं शहनाज बानों (26), इमामुलहक (27) को डाक्टरों जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया। वहीं मोहम्मद अली (10) का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग गोपालगंज बिहार के रहने वाले हैं। ये लोग दिल्ली से शहनाज बानो की नंद के अंतिम संस्कार के लिए गोपालगंज जा रहे थे।