फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   innova car accident leads two on the spot deaths

ड्राइवर को झपकी आने से ट्रक से भिड़ी कार, दो की दर्दनाक मौत

Fri, 27 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
innova car accident leads two on the spot deaths
- फोटो : amar ujala

मलिहाबाद में तरौना मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा कार सामने से ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार दस साल की मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने चालक समेत छह घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इस बीच चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर मलिहाबाद उमाशंकर उत्तम ने बताया कि चौक के लाजपतनगर निवासी पत्रकार संजय शुक्ला, अपनी पत्नी रश्मी शुक्ला, बेटी शाश्वती उर्फ मिष्ठी, मांसवी उर्फ प्रिया, साढ़ू राकेश तिवारी के साथ पिछले रविवार को अपने दोस्त की इनोवा कार से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लौटते वक्त सुबह लगभग चार बजे तरौना मोड़ के पास कार चालक दिनेश चंद्र द्विवेदी को झपकी आ गई। इसके बाद कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से डैशबोर्ड से टकरा गया बेटी का सिर

innova car accident leads two on the spot deaths

झटके के साथ ड्राइवर के बगल की सीट पर बैठे संजय शुक्ला और गोद में बैठी शाश्वती (10) का सिर डैश बोर्ड से टकराया। इसी तरह, राकेश तिवारी का सिर भी अगली सीट से जा भिड़ा।

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां शाश्वती व राकेश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि संजय का जबड़ा टूट गया है। पत्नी रश्मी, मांसवी, राकेश की पत्नी रुचि उर्फ शिवानी और बेटे मानव (12) की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घरवालों ने बताया कि शाश्वती लॉरेटो कॉन्वेंट में दूसरी की छात्रा थी।

एयरबैग व सीट बेल्ट होती तो बच जाती जान
एयरबैग न होने से कार सवार लोगों को तगड़ा झटका लगा। संजय और उनकी बेटी शाश्वती का सिर डैश बोर्ड से टकरा गया। पुलिस का कहना है कि कार में एयरबैग होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। इसी तरह, सीटबेल्ट लगी होती तो राकेश का सिर भी आगे की सीट से न टकराता।

पूरे समय बेटी का हाल पूछते रहे, परिवार छिपाता रहा

innova car accident leads two on the spot deaths

ट्रॉमा में इलाज के दौरान संजय पूरे दिन शाश्वती का हाल पूछते रहे। देर शाम तक परिवारीजनों ने उनसे सच छिपाकर रखा था। गाजियाबाद से आए संजय के भाई प्रकाश ने ही हादसे का सच बताया।

वहीं, राकेश की पत्नी रुचि से भी घरवालों ने उनके मरने की बात नहीं बताई। बेटा मानव बार-बार पापा से मिलने की जिद करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed