फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   innocent girl fell down in drum of boiling coal tar, died in barabanki

दर्दनाक हादसाः खौलते कोलतार में गिरी मासूम, मौत, पिता भी झुलसा

Wed, 20 Nov 2019 01:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Nov 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
innocent girl fell down in drum of boiling coal tar, died in barabanki
इसी ड्रामर से भरे ड्रम में बाइक भिड़ने से हुई बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी के कुर्सी क्षेत्र में सोमवार रात हुए एक हादसे के दौरान एक तीन वर्षीय बालिका सड़क किनारे रखे खौलते डामर से भरे ड्रम में गिर गई। बालिका के साथ बाइक चला रहा पिता भी उसकी चपेट में आने से झुलस गया। दोनों को आनन-फानन में लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम पंचायत अनवारी में पीडब्ल्यूडी द्वारा डामर रोड का निर्माण कराया जा रहा था। सोमवार देर रात पड़री गांव निवासी सीताराम (36) अपनी तीन वर्षीय पुत्री खुशी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन


अनवारी प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आ रही एक कार की लाइट सीताराम का बाइक से नियंत्रण हट गया। इसके चलते बाइक सड़क किनारे रखे डामर से भरे ड्रम से टकरा गई। उसमें भरा डामर खौल रहा था। इस दौरान बाइक पर बैठी बालिका उसी ड्रम में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के शव का कराया पोस्टमार्टम

सीताराम भी गिरकर उसकी चपेट में आ गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने दोनों को आनन-फानन में लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। सीताराम की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उमरा चौकी इंचार्ज अंजेश सिंह ने बताया कि परिवारीजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कारवाई की जाएगी। मृतका के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ पुलिस ने करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed