फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Innocent fell into the well while playing, died

Lucknow News: खेलते समय कुएं में गिरा मासूम, मौत

Fri, 24 Feb 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Innocent fell into the well while playing, died
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को खेलते समय एक चार वर्षीय मासूम कुएं में गिर गया। परिजन जब तक उसे कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाते, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

कुतुबपुर गांव निवासी उमेश का चार वर्षीय बेटा आदी गुरुवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। उमेश खेत गया था। पत्नी ज्योति घर के अंदर थी। इसी दौरान खेलते हुए आदी घर में स्थित कुएं में गिर गया। कुछ देर बाद ज्योति घर से बाहर आई तो बेटा नदारद था। खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान ज्योति ने कुएं में झांककर देखा तो उसका बेटा पड़ा था। शोरगुल मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए। ग्रामीणों ने कुएं में रस्सी के सहारे कूदकर मासूम को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम की जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed