फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Innocent child dies under suspicious circumstances, injury marks found on body

Lucknow News: संदिग्ध हालात में मासूम की मौत, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Fri, 13 Mar 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies under suspicious circumstances, injury marks found on body
लखनऊ। चौक के लाजपतनगर में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में पांच वर्ष के मासूम अर्नव की मौत हो गई। नानी ने दामाद और उसकी सौतेली पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। एसीपी चौक राजकुमार सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लाजपतनगर निवासी भीष्म खरबंदा अधिवक्ता हैं। चार वर्ष पहले उनकी पहली पत्नी स्वाति की बीमारी से मौत हो गई थी। बेटा अर्नव मां की मौत के बाद से उन्नाव के शुक्लागंज निवासी नानी सुधा के पास रहता था। भीष्म ने कोर्ट में मुकदमा कर चार महीने पहले बेटे को अपनी कस्टडी में ले लिया था। चार माह से अर्नव पिता के साथ था। कुछ दिन पहले भीष्म ने केजी में उसका दाखिला भी कराया था।
विज्ञापन


भीष्म ने दो वर्ष पहले रागिनी से दूसरी शादी कर ली थी। रागिनी का एक बेटा और बेटी है। तीनों बच्चे साथ रहते थे। आलमबाग निवासी अर्नव की मौसी रेनू का कहना है कि बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे पता चला कि भतीजे की मौत हो गई है। वह तुरंत लाजपतनगर पहुंचीं। पूछताछ पर भीष्म ने बताया कि वह अर्नव को नहलाने के लिए बाथरूम में ले गए थे। इस दौरान वह फिसलकर सिर के बल गिर गया। बेटे के शरीर में कोई हरकत न देख वह उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस को नहीं दी सूचना, घर लेकर आ गए शव

भीष्म बिना पुलिस को सूचना दिए शव लेकर घर आ गए। रेनू ने इसका विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी। रेनू का आरोप है कि अर्नव का शरीर नीला पड़ा था। उसके सिर और कई अंगों पर चोट के निशान थे। जानकारी पाकर पहुंची सुधा ने भीष्म व रागिनी पर अर्नव को पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। सुधा ने बताया कि होली पर वह नाती से मिलने आई थीं, लेकिन दोनों ने उसे मिलने नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed