फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   injured to get immideate on lucknow agra express way.

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर घायलों को मिलेगी तत्काल सहायता, 24 घंटे होगी पेट्रोलिंग

Tue, 16 Oct 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Oct 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
injured to get immideate on lucknow agra express way.
प्रतीकात्मक तस्वीर

अब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसों में घायल होने वालों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। इसके लिए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सोमवार को एक्सप्रेस-वे पर 10 पेट्रोलिंग वाहनों और 5 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


ये वाहन 24 घंटे एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग करेंगे। इस मौके पर सतीश महाना ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर हादसों को नियंत्रित करने के लिए एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दुर्घटना में घायल यात्रियों को एंबुलेंस से तत्काल प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। उन्होंने टोल प्लाजा संचालक कंपनी के अधिकारियों को एंबुलेंस और पेट्रोलिंग सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर से तेज होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम
यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को दिसंबर तक जमीनी रूप दे दिया जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का प्लान बनाने की कार्यवाही भी तेजी से चल रही है।


उन्होंने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा से रोज 8 से 10 हजार वाहनों के गुजरने से 70 लाख रुपये की कमाई हो रही है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष के लिए टोल टैक्स वसूली का कार्य ईगल कंपनी को दिया गया है। दो महीने के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम भी पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed