{"_id":"e1c6dbf466b0c7f19b667414eb5dc218","slug":"information-about-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले की सूचना, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले की सूचना, अलर्ट जारी
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Aug 2013 02:24 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी संगठनों द्वारा ग्लाइडर या छोटे विमानों से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश की सूचना के बाद प्रदेश में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आईजी कानून-व्यवस्था राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अलर्ट जारी कर दिया गया है और चौकसी के हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
एनेक्सी के मीडिया सेंटर में सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देते हुए आईजी ने कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी का इनपुट है कि आतंकी संगठन स्वतंत्रता दिवस पर ग्लाइडर या छोटे व हल्के विमानों के माध्यम से किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
इसे देखते हुए ऐसे विमानों व ग्लाइडरों की उड़ान पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोटकों व अस्त्र-शस्त्र की दुकानों की जांच होगी तथा लोगों को शस्त्र लेकर चलने पर चलने से रोका जाएगा।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस, धर्मशाला, होटल आदि में चेकिंग की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस पर महत्वपूर्ण स्थानों पर होने वाले समारोहों में बम डिस्पोजल स्क्वॉयड आदि से चेकिंग कराई जाएगी।
विश्वकर्मा ने बताया कि खुफिया एजेंसियों की सूचना के साथ ही पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए जाली नोटों के बड़े सौदागर इमरान तेली ने भी इस बात की पुष्टि की है कि नेपाल सीमा पर आईएसआई के अधिकारी लगातार सक्रिय हैं।
इस बात की जानकारी आ चुकी है कि आईएसआई के अधिकारी यूपी के नेपाल बॉर्डर पर आते हैं और यहां यूपी में सक्रिय आतंकी संगठनों के मॉड्यूल्स उनसे मिलने पहुंचते हैं और उन्हें निर्देश देकर वापस भेज दिया जाता है।
आईजी ने कहा कि ऐसे तत्वों पर निगाह रखी जा रही है, ताकि उनकी धरपकड़ हो सके। यूपी से सटे नेपाल बॉर्डर पर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।