फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   influenza cases increased in Lucknow.

H3N2 influenza:बढ़ रहा एच3एन2 इन्फ्लूएंजा का खतरा, जांच में करीब 30 प्रतिशत मरीजों में मिल रहा वायरस

Sat, 11 Mar 2023 06:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2023 06:08 PM IST
सार

एच3एन2 इन्फ्लूएंजा का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लखनऊ के केजीएमयू में आने वाले करीब 30 प्रतिशत मरीजों में वायरस मिल रहा है। जानें क्या हैं इसके लक्षण?

विज्ञापन
influenza cases increased in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी लखनऊ में इंफ्लुएन्जा वायरस के ए सबटाइप (एच3एन2) का खतरा बढ़ गया है। केजीएमयू में रोजाना भेजे जा रहे मरीजों के सैंपलों की जांच में करीब 30 प्रतिशत में वायरस मिल रहा है। सरकारी अस्पतालों में भी इससे मिलते लक्षणों वाले मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि, यहां एच3एन2 वायरस की जांच की सुविधा न होने से सामान्य वायरल मानकर ही इलाज किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में एच3एन2 वायरस जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या इन दिनों करीब 20 फीसदी बढ़ी है। डॉक्टर इन्हें सामान्य वायरल का मरीज मानकर ही इलाज कर रहे हैं। हालांकि, इन्हें ठीक होने में दो हफ्ते से अधिक का समय लग रहा है।

विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 300 मरीज सर्दी-जुकाम व बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं। वायरल के इलाज से इन्हें खासी राहत नहीं मिल रही है। सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबिक, एच3एन2 वायरस की जांच के लिए नमूने लेने की गाइडलाइन नहीं आई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ED-CBI छापेमारी: अखिलेश यादव बोले, कांग्रेस के रास्ते पर चल रही भाजपा, जमीन पर आ जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिवपाल सिंह यादव बोले, आलू खरीदने के लिए सरकारी समर्थन मूल्य नाकाफी, कम से कम लागत तो दें


सिविल अस्पताल की ओपीडी में करीब 150-200 मरीज आ रहे हैं। इनमें से कई को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत रहती है। लोकबंधु अस्पताल रोजाना पहुंचने वाले मरीजों की तादाद भी 200 से अधिक रहती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर के मुताबिक, गंभीर मरीजों का नमूना जांच के लिए केजीएमयू भेजा जाएगा।

होली बाद बढ़ी संक्रमण दर
विशेषज्ञों की मानें तो संक्रमण दर होली के बाद बढ़ी है। इसकी वजह लोगों का त्योहार पर एक-दूसरे से गले मिलना है। यह वायरस एक-दूसरे के संपर्क में आने से भी फैलता है। ऐसे में बीमार लोगों के संपर्क से बचें। छींकते या खांसते वक्त मुंह ढक लें।

केजीएमयू में है जांच की सुविधा
एच3एन2 वायरस की जांच की सुविधा केजीएमयू में ही है। माइक्रोबायोलाजी विभाग की प्रमुख प्रो. अमिता जैन के मुताबिक, रोजाना 10 से अधिक नमूने जांच के लिए आ रहे हैं। इनमें से तीन-चार में वायरस की पुष्टि हो रही है। यह एक तरह का फ्लू हैं। जिन मरीजों की हालत गंभीर है, वे जांच जरूर कराएं।

एच3एन2 वायरस के लक्षण
खांसी आना, नाक बहना, नाक बंद होना, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, बुखार, ठंड लगना, थकान, दस्त, उल्टी, सांस फूलना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed