{"_id":"640c48364abdbb0f2909a433","slug":"akhilesh-yadav-speaks-on-cbi-and-ed-raids-on-oppostition-leaders-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED-CBI छापेमारी: अखिलेश यादव बोले, कांग्रेस के रास्ते पर चल रही भाजपा, जमीन पर आ जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED-CBI छापेमारी: अखिलेश यादव बोले, कांग्रेस के रास्ते पर चल रही भाजपा, जमीन पर आ जाएगी
Sat, 11 Mar 2023 02:51 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, अहमदाबाद
एएनआई, अहमदाबाद
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Mar 2023 02:51 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अहमदाबाद दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग दिखाया पर अब देश में बुलडोजर राज चल रहा है।
विज्ञापन
अहमदाबाद में अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्ष के नेताओं पर हो रही सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इस समय पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीति पर काम कर रही है। अगर आज कांग्रेस जमीन पर पहुंच गई है तो कल भाजपा भी जमीन पर पहुंच जाएगी।
अखिलेश यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के घर पर हुई सीबीआई की छापेमारी पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को कांग्रेस के समय भी इस तरह के हालात का सामना करना पड़ता था और अब भाजपा भी यही काम कर रही है। भाजपा का हश्र कांग्रेस जैसा ही होगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव अहमदाबाद दौरे पर हैं। यूपी के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमें अहिंसा का रास्ता दिखाया था अब देश में बुलडोजर राज चल रहा है।

भाजपा... कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। कांग्रेस ने भी देश के कई नेताओं पर समय-समय पर रेड किए हैं तो भाजपा इनके ही रास्ते पर चल रही है। अगर कांग्रेस आज ज़मीन पर पहुंच गई है तो कल भाजपा भी ज़मीन पर पहुंचेगी: अहमदाबाद में समाजवादी पार्टी प्रमख अखिलेश यादव pic.twitter.com/TDK89fFJ0k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2023