{"_id":"28823d863e3930ba4b5fe99e99485c3f","slug":"infarmation-will-be-givem-by-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस से मिलेगी बसों की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस से मिलेगी बसों की सूचना
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 Apr 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब यात्रियों को घर बैठे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के आने-जाने की पूरी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
इसके लिए इंटेलीजेंट्स ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम यानी आईटीएमएस की मदद से यात्रियों को एक एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें बस के आने-जाने का समय दर्ज होगा।
इससे यात्री तय समय पर बस अड्डा पहुंचेगा ताकि उसका वक्त खराब न हो।
परिवहन निगम में आईटीएमएस के जरिये बसों के संचालन की समय सारिणी एसएमएस से यात्रियों के मोबाइल पर उपलब्ध कराने का प्रयास चल रहा है।
इसके लिए आईटी कंपनी ट्राइमैक्स ने एक सॉफ्टवेयर विकसित किया है।
बसों के आवागमन की जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की तर्ज पर यात्रियों को वांछित बस अड्डे से आने-जाने वाली बसों की जानकारी के लिए निगम के पांच अंकों के नंबर पर एक एसएमएस भेजना होगा।
विज्ञापन
जवाब मेें उन्हें पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसका ट्रायल शुरू हो चुका है।
निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम का कहना है कि एक पखवारे के भीतर यात्रियों को उनके मोबाइल पर बसों के आवागमन का संदेश मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन