सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले दिग्गज उद्योगपति, टाटा-अंबानी सहित कई ग्रुप यूपी में निवेश के लिए तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 21-22 फरवरी को आयोजित होने वाले 'इन्वेस्टर्स समिट- 2018' में भाग लेने के लिए मुंबई के उद्योगपतियों को आमंत्रित किया और उन्हें यूपी में भयमुक्त समाज देने का वादा किया।
योगी ने मुंबई के ट्राइडेंट होटल में उद्योगपतियों से मुलाकात का सिलसिला सुबह से ही शुरू कर दिया था। उसके साथ संयुक्त रूप से उद्योगपतियों को संबोधन में उन्होंने इन्वेस्टर समिट का लोगो व मोबाइल अप्लीकेशन लांच किया।
सीएम ने मौके पर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए जा रहे 'वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर' एवं 'ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर' को ध्यान में रखकर राज्य सरकार उद्योग विकास की योजना तैयार कर रही है। यूपी देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार तो है ही, यहां मानवशक्ति का आधार भी मजबूत है। सूबे की 60 फीसदी आबादी युवा है। उसे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर औद्योगिक विकास को गति दी जा सकती है।
दिग्गज उद्योगपतियों व फिल्मी हस्तियों ने लिया हिस्सा
योगी ने मुकेश अंबानी, रतन टाटा, एन चंद्रशेखरन, पवन गोयनका, सुभाष चंद्रा, अशोक हिन्दुजा, दीपक पारेख, शेखर बजाज, अरविंद लालभाई, सुधीर मेहता, मधुसूदन अग्रवाल, मेहल चौकसी, आदि से सीधे बात की। योगी करीब 300 अन्य कारोबारियों से मिले। कार्यक्रम में फिल्म निर्माता बोनी कपूर, अनुराग कश्यप, अभिनेता रणदीप हुड्डा और राहुल मित्रा ने भी भाग लिया।