{"_id":"6549543daeccfb461e0e387b","slug":"indrustialist-encroached-govt-land-department-cut-downed-electric-connection-lucknow-news-c-13-lko1012-482562-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरकारी जमीन कब्जा कर लिया बड़े उद्यमी का बिजली कनेक्शन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरकारी जमीन कब्जा कर लिया बड़े उद्यमी का बिजली कनेक्शन कटा
विज्ञापन
- काकोरी में पुलिस विभाग की 34 बीघा जमीन कब्जा करने का मामला, एफआईआर दर्ज करने की तैयारी
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में पुलिस की सरपरस्ती में बड़े उद्यमी एवं इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी रह चुके मनमोहन अग्रवाल और समर्थकों ने पुलिस विभाग की जिस 34 बीघा जमीन पर कब्जा करके बिजली कनेक्शन लिया था, उसे सोमवार को काट दिया गया है। पुलिस ने बिजली कनेक्शन कटने के बाद उद्यमी एवं समर्थकों के खिलाफ जमीन कब्जा करने का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस विभाग की यह जमीन काकोरी के शिवरी इलाके के पानखेड़ा चौराहा के पास है। काकोरी के पूर्व इंस्पेक्टर, दारोगा व सिपाही की शह पर उद्यमी एवं समर्थकों ने जमीन पर कब्जा कर सांठगांठ से मनाली पिगमेंट फर्म के नाम से एक किलोवाट का बिजली कनेक्शन लिया था। विद्युत सुरक्षा निदेशालय के जिम्मेदार ने भी बिना मौका मुआयना किए ही बिजली कनेक्शन देने की एनओसी 29 अगस्त 2023 को जारी कर दी थी। पैमाइश के बाद यह जमीन पुलिस विभाग की होने की पुष्टि के बाद अफसरों ने बिजली कनेक्शन काटने के लिए अधिशासी अभियंता शैलेंद्र राजपूत को पत्र लिखा था। शैलेंद्र राजपूत ने बताया कि सोमवार को उपखंड अधिकारी अमन तिवारी ने बिजली कनेक्शन काट करके मीटर को उतार लिया है। जानकारी में आया कि प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा जमीन पर कब्जा करने उद्यमी एवं समर्थकों पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- --
मुख्य अभियंता पुनर्गठित जोन की कुर्सी खाली
यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ता सेवाएं सुधारने के लिए लेसा के दो से चार जोन कर दिए और नए मुख्य अभियंताओं की तैनाती भी कर दी। इसमें एक कार्यकारी मुख्य अभियंता तैनात किए गए थे, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी नहीं संभाली। इससे लेसा सिस गोमती जोन में पुनर्गठित जोन के मुख्य अभियंता की कुर्सी लगभग एक पखवारे से खाली चल रही है। इससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि, लेसा सिस गोमती के एक जोन की कमान मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने संभाल रखी है। पुनर्गठित जोन की कमान अतिरिक्त रूप से उनके पास है या नहीं उच्च स्तर से कोई पुष्टि भी नहीं कर रहा है।