फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indresh Kumar said Muslims should hand over disputed sites like Kashi, Mathura and Sambhal to Hindus

UP: 'काशी, मथुरा और संभल जैसे विवादित स्थल हिंदुओं को सौंप दें मुसलमान...', इंद्रेश कुमार बोले-करें बड़े फैसले

Sun, 05 Jan 2025 09:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 09:42 AM IST
सार

डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि मुसलमान काशी, मथुरा और संभल जैसे विवादित स्थल हिंदुओं को सौंप दें। कुरान और हदीस की रोशनी में बड़े फैसले करें। 

विज्ञापन
Indresh Kumar said Muslims should hand over disputed sites like Kashi, Mathura and Sambhal to Hindus
डॉ. इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के केंद्रीय पदाधिकारी डॉ. इंद्रेश कुमार ने काशी, मथुरा और संभल जैसे विवादित धार्मिक स्थलों को हिंदुओं को सौंपने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को पहल दिखाकर कुरान और हदीस की रोशनी में बड़े फैसले करने होंगे। उन्होंने विवादित स्थलों का बातचीत के जरिए हल निकालने की वकालत भी की। इंद्रेश कुमार शनिवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि अदालतें सर्वोपरि हैं, लेकिन विवादित धर्मस्थलों का हल संवाद के माध्यम से निकाला जाना चाहिए। इससे देश की एकता, अखंडता, सौहार्द, भाईचारा और मेलमिलाप बना रहता है। 
विज्ञापन

हिंसा इस्लामिक उसूलों के खिलाफ

उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि मुस्लिम समाज अपनी जिम्मेदारी समझे और संवाद से काशी, मथुरा और सम्भल जैसे स्थलों पर विवाद खत्म करे। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर कब्जा और हिंसा इस्लामिक उसूलों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद और सहमति से निकालना चाहिए हल

उन्होंने मुस्लिम समुदाय से इन स्थलों को हिंदू समाज को सौंपने की अपील की, ताकि भारत सांप्रदायिक सौहार्द्र का वैश्विक उदाहरण बने। इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस्लाम अमन और इंसाफ का मजहब है। विवादों का हल संवाद और सहमति से निकाला जाना चाहिए। 

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का समर्थन करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि यह कानून मुस्लिम समाज की भलाई और पारदर्शिता के लिए है। वक्फ संपत्तियों को समाज सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए उपयोग में लाना चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम का आगाज मुफ्ती नोमान ने कुरान की तिलावत से की।

मस्जिद में बुत है तो वहां नमाज नहीं होगी

कार्यक्रम का संचालन कर रहे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक रजा हुसैन रिजवी ने कहा कि अगर किसी मस्जिद में बुत है तो वहां नमाज नहीं होगी। हमें आगे आकर विवादित स्थलों को वापस कर उसका हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed