फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indo-Islamic Cultural Foundation Trust portal prepares recruitment, appointment letter in 6 months, contract talk is misleading

इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट का पोर्टल तैयार

Fri, 18 Sep 2020 09:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव मोहम्मद इरफान , लखनऊ
मोहम्मद इरफान , लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Sep 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Indo-Islamic Cultural Foundation Trust portal prepares recruitment, appointment letter in 6 months, contract talk is misleading
अयोध्या - फोटो : amar ujala
अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मिली पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद निर्माण के लिए ऑनलाइन चंदा लेना अब आसान होगा। इसके लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से गठित ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने iicfindia.com पोर्टल तैयार करवाया है। इस पोर्टल के जरिये लोगों को हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहजीब और सांझी विरासत से रूबरू भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
ट्रस्ट के मुख्य लेखाधिकारी इकराम उल्लाह ने बताया कि ट्रस्ट ने दो निजी बैंकों में मस्जिद के लिए और अस्पताल, इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर व कम्यूनिटी किचन के लिए अलग-अलग खाता खोल लिया है। पोर्टल की लॉन्चिंग के बाद बैंक खातों को इससे लिंक कर लोगों को आर्थिक सहयोग के लिए कहा जाएगा। पोर्टल के जरिए मिले धन का ब्यौरा ऑनलाइन रखा जाएगा। 
विज्ञापन

 
पोर्टल पर रहेगी इंडो इस्लामिक संस्कृति से जुड़ी जानकारी  
ट्रस्ट के सचिव व प्रवक्ता अतहर हुसैन का कहना है कि पोर्टल को इसी महीने में लॉन्च करने की तैयारी है। लॉन्चिंग के बाद यह तय किया जाएगा कि किस बैंक अकाउंट में मस्जिद और किस अकाउंट में अस्पताल, रिसर्च सेंटर व कम्यूनिटी किचन आदि के लिए चंदा लिया जाए। ट्रस्ट से जुड़ी हर जानकारी पोर्टल iicfindia.com पर उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त इंडो इस्लामिक संस्कृति से भी लोग रूबरू हो सकेंगे। इससे संबंधित तस्वीरें और लेख भी अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए बुद्धिजीवियों और लेखकों से लेख आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed