समुद्री लुटेरों के कब्जे में भारतीय जहाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्चा तेल लेकर अंगोला जा रहा ‘एमटी केरला शिप’ लापता हो गया है।
शिप पर लखनऊ निवासी कैप्टन योगेश दत्त शर्मा समेत 12 भारतीय व 15 विदेशी सवार हैं। कंपनी के अफसरों ने जहाज के अपहरण का अंदेशा जताया है। इससे कैप्टन का परिवार बुरी तरह घबराया हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, ग्रीस की डायना कॉम टैंकर कॉर्पोरेशन के एमटी केरला जहाज के कैप्टन ठाकुरगंज के निवाजगंज निवासी योगेश कच्चा तेल लेकर पिछले दिनों अंगोला के लिए रवाना हुए थे।
शिप पर उनके अलावा 11 अन्य भारतीय, फिलीपींस के 14 और रोम का एक नागरिक है। जहाज को 17 जनवरी को अंगोला पहुंचना था। कैप्टन योगेश ने 16 जनवरी को मुंबई स्थित कंपनी के ऑफिस में संपर्क करके बताया कि वे अंगोला के करीब पहुंच चुके हैं।
अगले दिन शिप से संपर्क नहीं हुआ। सेटेलाइट फोन की घंटी बजती रही लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। शनिवार को शिप के सेटेलाइट फोन व अन्य संचार साधन बंद हो गए।
कंपनी के अफसरों ने अंगोला व सोमालिया के अधिकारियों को जहाज के लापता होने की जानकारी दी। इस पर खोज शुरू हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इधर, कई दिनों से योगेश की कोई खबर न मिलने पर मुंबई में रह रही उनकी पत्नी आभा शर्मा ने कंपनी के अधिकारियों से जानकारी ली। कंपनी के अफसरों ने शिप के समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा करने का अंदेशा जताया।
आभा ने निवाजगंज में रह रहे अपने ससुर जुबली कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक आरडी शर्मा को इसकी जानकारी दी। कैप्टन के परिवार ने उच्चाधिकारियों से दखल देने की अपील की है।
आरडी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा व बहू अपने दो बच्चों के साथ मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। कुछ दिनों पहले योगेश की मां मनोरमा भी मुंबई गई हैं।