फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indian ambassadors visit bahraich and did inspection.

Bahraich: बहराइच पहुंचे विभिन्न देशों में तैनात भारतीय राजदूत, व्यवस्थाओ का लिया जायजा

Mon, 17 Oct 2022 02:33 PM IST
ishwar ashish संवादी न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवादी न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Oct 2022 02:33 PM IST
सार

सोमवार को आठ देशों में तैनात भारत के राजदूतों ने बहराइच जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी, ब्लाक, आंगनबाड़ी केन्द्र व उच्च व प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
Indian ambassadors visit bahraich and did inspection.
बहराइच पहुंचे अलग-अलग देशों के भारत के राजदूत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आठ देशों में तैनात भारतीय राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बहराइच जिले का दौरा किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मदरहा, आंगनबाड़ी केंद्र भखरौली उच्च तथा प्राथमिक विद्यालय कुंडासर का निरीक्षण किया तथा ब्लाक परिसर में बनी सामुदायिक रसोईघर में भोजन ग्रहण कर बाढ़ पीड़ितों को भेजे जा रहे लंच पैकेट की गुणवत्ता जांची।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह आयरलैंड में तैनात राजदूत अखिलेश मिश्र, संयुक्त राष्ट्र जिनेवा में स्थानीय प्रतिनिधि दिनकर अस्थाना, जिनेवा में राजदूत इंद्रमणि पांडे, जार्डन मे राजदूत अनवर हलीम, नेपाल में राजदूत नवीन श्रीवास्तव, न्यूजीलैंड में नीता भूषण, कजाकिस्तान की राजदूत शुभदर्शनी त्रिपाठी व कोरिया के राजदूत अमित कुमार जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी के साथ सीएचसी कैसरगंज पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले मैटर्निटी विंग में लगे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया तथा सीएमओ सतीश कुमार सिंह से प्लांट की क्षमता की जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके पश्चात राजदूत गणों ने ब्लड बैंक, डिलीवरी रूम, न्यू बर्न बेबी कक्ष के साथ-साथ चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी सीएचसी के अधीक्षक डॉ एनके सिंह से ली। इसके पश्चात उन्होंने भर्ती मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य हवाओं की भी जानकारी ली। इसके पश्चात राजदूत गणों का यह प्रतिनिधिमंडल कैसरगंज ब्लाक परिसर मे बनी सामुदायिक रसोई घर का निरीक्षण करने पहुंची। वहां पहुंच कर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए बनवाए जा रहे भोजन का निरीक्षण किया तथा भोजन करके उसकी गुणवत्ता भी जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पश्चात यह प्रतिनिधिमंडल कैसरगंज के हेल्थ वैलनेस सेंटर मदरहा पहुंचे तथा वहां की व्यवस्थाओं को भी देखा। प्रतिनिधिमंडल ने आंगनबाड़ी केंद्र भखरौली को भी देखा तथा बनाई गई रंगोली की प्रशंसा की साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई  का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ तथा सीडीपीओ रूपाली सिंह से योजनाओं की जानकारी भी ली। इसके पश्चात राजदूतो का यह प्रतिनिधिमंडल का बीआरसी कुण्डासर पहुंचा। वहां पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कुण्डासर के छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया।


बेसिक शिक्षा अधिकारी अभिव्यक्त राम तिवारी ने सभी राजदूतों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने बच्चों के योग व पीटी का प्रदर्शन देखा। सभी बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली से बहुत प्रभावित दिखे। स्मार्ट क्लास में कजाकिस्तान मे  भारतीय राजदूत शुभदर्शनी ने बच्चों से कविता भी सुनी। प्रतिनिधिमंडल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय की लाइब्रेरी देखी तथा बच्चों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न भी पूछे। बच्चों द्वारा सटीक उत्तर दिए जाने पर राजगढ़ बेहद प्रसन्न दिखाई दिए। बच्चों ने सभी राजदूतों को उनकी फोटो बनी ग्रीटिंग भी भेंट की ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed