बीसीसीआई ने जारी किया कैलेंडर: लखनऊ करेगा भारत-श्रीलंका टी-20 मैच की मेजबानी, 18 मार्च को होगा मुकाबला
भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मुकाबला 18 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम तकरीबन सवा तीन साल के बाद टीम इंडिया के मुकाबले की मेजबानी करेगा। बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल की ओर से जारी घरेलू कैलेंडर के अनुसार अगले साल 18 मार्च को भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा।
यह इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया का दूसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। इससे पहले यहां छह नवंबर वर्ष 2018 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा के आतिशी शतक (61 गेंदों पर नाबाद 111 रन) की बदौलत वेस्टइंडीज को 71 रन से करारी मात दी थी।
पिछले साल कोरोना संक्रमण से पहले इकाना स्टेडियम को अफगानिस्तान ने अपना होम ग्राउंड बनाया था। इसके तहत स्टेडियम में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज टीम के बीच तीन वनडे, तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच की सीरीज खेली गई थी।
साढ़े तीन साल बाद लखनऊ को टीम इंडिया के मैच की मेजबानी
शहर का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लगभग साढ़े तीन साल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुकाबले की मेजबानी करने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की बात की जाए तो लखनऊ के इकाना स्टेडियम को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वर्ष 2019 में अपना होम ग्राउंड बनाया था। इस दौरान छह नवंबर से एक दिसंबर तक अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे, तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच खेला गया।
इस सीरीज के सफल आयोजन के बाद इकाना स्टेडियम में 15 मार्च 2020 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक वनडे मैच की मेजबानी भी मिली, लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते मुकाबले से एक दिन पहले पूरी सीरीज रद्द हो गई और लखनऊ के हाथों से यह सुनहरा मौका निकल गया। सोमवार को बीसीसीआई के घरेलू कैलेंडर में टी-20 मैच की मेजबानी मिलने से स्टेडियम को एक बार फिर बड़ा मौका मिला है।
‘हमारा पूरा प्रयास होगा कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां हुए पहले टी-20 मैच की तरह अगले साल 15 मार्च को होने वाले मैच का आयोजन सफल रहेगा। मुकाबले के लिए स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। उम्मीद है कि लखनऊ में होने वाला यह मुकाबला दर्शकों के लिए यादगार रहेगा।’ उदय सिन्हा (इकाना स्टेडियम के मैनेजिंग डायरेक्टर)