{"_id":"5d57a0748ebc3e89c70065f4","slug":"india-is-near-economic-crisis-center-should-take-it-seriously-says-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने आर्थिक मंदी को लेकर केंद्र सरकार को किया आगाह, पूर्व वित्तमंत्री जेटली का लिया हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने आर्थिक मंदी को लेकर केंद्र सरकार को किया आगाह, पूर्व वित्तमंत्री जेटली का लिया हालचाल
Sat, 17 Aug 2019 06:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Aug 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक ट्वीट में कहा कि देश में बेरोगजारी, महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य व हिंसा के साथ ही आर्थिक मंदी का भी खतरा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के वर्तमान हालातों से व्यापारी वर्ग पीड़ित व परेशान है। छटनी को लेकर लोग आत्महत्या तक करने पर मजबूर हैं। केंद्र सरकार को इसे पूरी गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज करवा रहे देश के पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के परिजनों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।देश में व्यापक बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य, तनाव/हिंसा आदि की चिन्ताओं के बीच अब आर्थिक मन्दी का खतरा है, जिससे देश पीड़ित है। व्यापारी वर्ग भी काफी दुःखी व परेशान है। छटनी आदि के उपायों के बाद वे आत्महत्या तक को मजबूर हो रहे हैं। केन्द्र इसे पूरी गंभीरता से ले।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) August 17, 2019
मायावती केंद्र निशाना साधने को लेकर ट्वटिर पर लगातार सक्रिय रहती हैं। शुक्रवार को किए गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही व निष्क्रियता के कारण बहुचर्चित पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में सभी छह आरोपी निचली अदालत से बरी हो गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के मामले में वहाँ की सरकार अगर सतर्क रहती तो क्या यह संभव था, शायद कभी नहीं।