फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India and West Indies will clash in Lucknow on October 6

Lucknow News: छह अक्तूबर को लखनऊ में भिड़ेंगे भारत और वेस्टइंडीज

Fri, 27 Mar 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
India and West Indies will clash in Lucknow on October 6

विज्ञापन
लखनऊ। पहले आईपीएल, फिर भारत-अफगानिस्तान वनडे और फिर भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला। शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की बहार रहेगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला छह अक्तूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इकाना स्टेडियम में यह दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले छह नवंबर 2018 को दोनों टीमों के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया था। यह इकाना स्टेडियम की मेजबानी में खेला गया पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा के धमाकेदार शतक (111 रन) की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 71 रन से हराया।
विज्ञापन


इकाना स्टेडियम में वेस्टइंडीज को खेलने का खासा अनुभव रहा है। टीम ने वर्ष 2019 में यहां अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में जीतने के अलावा वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। हालांकि तीन मैचों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed