{"_id":"65ba7177a001d015c7089d70","slug":"india-alliance-sp-said-that-congress-was-informed-about-the-seats-it-has-to-contest-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया गठबंधन: सपा बोली- कांग्रेस को जो सीटें लड़नी हैं वे बता दी गईं, कांग्रेस ने शुरू की हर सीट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया गठबंधन: सपा बोली- कांग्रेस को जो सीटें लड़नी हैं वे बता दी गईं, कांग्रेस ने शुरू की हर सीट की तैयारी
Wed, 31 Jan 2024 09:42 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 31 Jan 2024 09:42 PM IST
सार
कांग्रेस और सपा के बीच भले ही सीटों की घोषणा हो गई हो लेकिन उनके बीच अभी टकराव खत्म नहीं हुआ है। सपा की पहली सूची आ जाने के बाद यह और बढ़ा है।
विज्ञापन
अखिलेश, राहुल, सोनिया। फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच अभी सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन उससे पहले ही सपा ने अपने प्रत्याशी घोषित करने प्रारंभ कर दिए हैं। इससे जहां कांग्रेस के नेता असहज हैं, वहीं सपा सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश की घटना से सबक लेकर उनकी पार्टी आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
सपा सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस को जो सीटें दी जानी है, उसकी जानकारी मुकुल वासनिक की अगुवाई में बनी उनकी कमेटी को दे दी गई है। इस पर सवाल वे ही नेता उठा रहे हैं जो न तो कमेटी में है और न ही उन्हें कमेटी ने कोई जानकारी दी है। मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जिस तरह से सपा के साथ व्यवहार किया, वह सबके सामने है। कई राउंड की बातचीत के बाद गठबंधन के तहत सपा को कोई सीट नहीं दी।
विज्ञापन
सभी सीटों की तैयारी में कांग्रेस
दूसरी तरफ कांग्रेस ने सभी लोकसभा सीटों पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष ने अलग अलग बैठकों में एक- एक सीट की समीक्षा की। वहां जीतने-हारने की संभावनाओं को टटोला। बैठक के बाद जिला व सीट स्तर पर सोशल मीडिया समन्वयक तैनात करने की बात हुई। इसी के तहत छह फरवरी को 2019 के लोकसभा, 2022 के विधान सभा प्रत्याशियों और पदाधिकारियों का संवाद कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में उनसे फीडबैक लिया जाएग।
विज्ञापन
पीएल पुनिया बनाए गए संयोजक
उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल संचालन हेतु कांग्रेस महासचिव/प्रभारी अविनाश पांडेय की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने निम्न नेतागणों को संयोजक/सह संयोजक नियुक्त किया है। पीएल पुनिया (पूर्व सांसद) कार्यक्रम के संयोज और आराधना मिश्रा मोना - सह- संयोजक बनाई गई हैं।