{"_id":"62f945067076560afc0078b0","slug":"independence-day-yogi-adityanath-said-nation-before-personal-family-and-social-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन से पहले राष्ट्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन से पहले राष्ट्र
Mon, 15 Aug 2022 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 15 Aug 2022 06:20 AM IST
सार
Independence Day : सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अगले 25 वर्ष को देश का अमृत काल निर्धारित किया है। इन वर्षों में हमें भारत को दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनाने में एकजुट होकर काम करना है। हम भारत को कहां ले जाना चाहते हैं, हमें इसकी कार्ययोजना बनानी होगी।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन से पहले राष्ट्र है। यदि हम सभी इसी भाव के साथ कार्य करेंगे तो हमारा भारत अमृत काल में दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरेगा। वह रविवार को अपने लखनऊ आवास पर होमगार्ड्स जवानों का तिरंगा मार्च और मोटरसाइकिल रैली के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अगले 25 वर्ष को देश का अमृत काल निर्धारित किया है। इन वर्षों में हमें भारत को दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनाने में एकजुट होकर काम करना है। हम भारत को कहां ले जाना चाहते हैं, हमें इसकी कार्ययोजना बनानी होगी। एक समृद्ध और सुरक्षित भारत के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करना होगा। सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से किए गए प्रयास सार्थक परिणाम लेकर आते हैं।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि अमृत महोत्सव सप्ताह का आयोजन पूरे देश में हो रहा है लेकिन सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के नाते देश की निगाह उत्तर प्रदेश पर है। प्रदेश के मंत्री, अधिकारी, पुलिस के जवान, होमगार्ड, कर्मचारी सहित समाज का हर तबका इस कार्यक्रम से जुड़ गया है। प्रदेश भर में 11 से 17 अगस्त तक प्रभात फेरियां निकालने के साथ ही अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन
13 से 15 अगस्त के बीच चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ से प्रदेश का प्रत्येक नागरिक जुड़ रहा है। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में भी प्रदेश के सभी 75 जनपदों में मौन मार्च निकाले जा रहे हैं। विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। वहीं दूसरी तरफ 15 अगस्त को आज़ादी का पर्व देश और प्रदेश में पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा।
दुनिया के सामने पेश किया उदाहरण
सीएम ने कहा कि पूरे देश ने वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ाई लड़ी और महामारी की हर लहर को नियंत्रित किया। इस दौरान हेल्थ केयर वर्कर, शासन, प्रशासन, पुलिस के जवान, होमगार्ड के कार्मिक और समाज के अलग-अलग तबके के लोगों के द्वारा जो काम किया गया वह दुनिया के सामने एक उदाहरण बना है। कहा कि होमगार्ड के जवान जमीन से जुड़े हुए हैं। पर्व, त्योहार, ट्रैफिक की व्यवस्था समेत तमाम कार्यों में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन जवानों ने विकास खंड से लेकर प्रदेश स्तर तक तक तिरंगा मार्च के माध्यम से वृहद् जागरूकता फैलाने का कार्य किया है।
पुलिस जवानों जैसा मिलता है भत्ता
सीएम कहा कि यूपी में आज होमगार्ड के जवानों को वैसा ही भत्ता प्राप्त हो रहा है जैसा पुलिस के जवानों को मिलता है। होमगार्ड के जवान अगर किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं राज्य सरकार उन्हें 5 लाख रुपये का बीमा का कवर भी दे रही है। 800 से अधिक होमगार्ड के परिजनों को बीमा कवर की सहायता प्राप्त हो चुकी है। साथ अन्य सेवाएं इन जवानों प्रदेश में मिल रही हैं।