फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   indefinitive strike of junior medicos in state

UP: हड़ताल पर मुलायम का बेतुका बयान

Thu, 06 Mar 2014 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Mar 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
indefinitive strike of junior medicos in state

सपा सुप्रीमो ने यूपी में चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर बेतुका बयान दे डाला है। उन्होंने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उल्टा पूछ डाला कि तुम्हारे परिवार से कौन मरा है?

विज्ञापन


मुलायम ने पहले तो कहा कि कौन मर रहा है? फिर बोले, डॉक्टरों की हड़ताल को क्यों इतना महत्व दिया जा रहा है। फिर उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर आप लोग सही छापें, तो मौतें कम हो जाएंगी।
विज्ञापन


उधर, कानपुर में जूनियर डॉक्टरों ने काम पर लौटने का एलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे काम पर जरूर लौट रहे हैं लेकिन भूख हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम ने किया वादा, मांग होगी पूरी

indefinitive strike of junior medicos in state

बुधवार रात दो बजे खबर आई कि 69 मरीजों की मौत के बाद आखिरकार जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी।

लखनऊ से वार्ता कर देर रात कानपुर पहुंचे आईएमए एक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र लाल चंदानी ने मेडिकल कालेज एलटी-थ्री में आयोजित जनरल बाडी की मीटिंग में बताया कि सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह ने मुलाकात में मांगें मानने की बात कही।

यह भी कहा कि वे छात्रों के भविष्य के बारे में चिंतित हैं। इससे पहले सरकार ने हड़ताली डाक्टरों पर एस्मा लगा दिया था और हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने भी सख्ती दिखाते हुए डॉक्टरों को काम पर लौटने का निर्देश दिया है।

डॉक्टरों का कहना था कि वे सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ कार्रवाई और एसएसपी कानपुर यशस्वी यादव के निलंबन होने पर ही हड़ताल वापस लेंगे। हालांकि, कानपुर और लखनऊ में अब भी हड़ताल खत्म नहीं हुई है।

हाईकोर्ट ने भी दिया था अल्टीमेटम

indefinitive strike of junior medicos in state

कानपुर में जूनियर डॉक्टर्स और सपा विधायक इरफान सोलंकी के बीच मारपीट के बाद डॉक्टर्स की हड़ताल के मामले में हाईकोर्ट ने दखल दिया था।

पांच दिन से चल रही डॉक्टर्स की हड़ताल पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने स्वत: संज्ञान लेते हुए डॉक्टर्स को तत्काल प्रभाव से काम पर लौटने की हिदायत दी।

इसके अलावा बेंच ने राज्य सरकार को इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने का निर्देश भी दिया।

गौरतलब है कि सीएम अखिलेश यादव ने भी कन्नौज में शिलान्यास समारोह में कहा था कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाएगी और दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

सिर्फ अपील कर रही सरकार

indefinitive strike of junior medicos in state

हड़ताल रोकने के लिए सरकार पिछले पांच दिनों से कोई ठोस कदम नहीं उठा रही थी। सरकार सिर्फ अपील कर रही थी कि डॉक्टर हड़ताल वापस ले लें।

स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने मंगलवार को कहा कि जो लोग बगैर इलाज के मर रहे हैं उसके लिए दोषी कौन है? यह मेडिकल एथिक्स के खिलाफ है।

वहीं प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा बीएस भुल्लर ने कहा कि इस घटना में आम जनता का कसूर नहीं है फिर उन्हें क्यों पीड़ित किया जा रहा है।

सीएम अखिलेश यादव ने भी मंगलवार को डॉक्टर्स से काम पर लौटने की अपील की थी।

उन्होंने कहा था कि किसी की जिंदगी दोबारा नहीं आती है, इसलिए डॉक्टर्स को काम पर लौट आना चाहिए। हालांकि उनकी यह अपील बेअसर रही।

अब तक 55 मौतें

indefinitive strike of junior medicos in state

पांच दिनों से चल रही यह बेमियादी हड़ताल मरीजों की जान पर बन आई है। डॉक्टर्स क्रि‌टिकल मरीजों को भी भर्ती नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि भर्ती हुए मरीजों को डिस्चार्ज कराने की बात कर रहे हैं।

पहले से डेट पा चुके मरीजों के ऑपरेशन तक अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए गए हैं। ऐसे में मरीज प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख करने लगे हैं।

इलाज के अभाव में मंगलवार को लखनऊ में 4, कानपुर में 7, आगरा और मेरठ में दो-दो मरीजों की मौत हो गई। बीते पांच दिनों में हड़ताल की वजह से 55 लोग दम तोड़ चुके हैं।

कई जिलों में दिख रहा असर

indefinitive strike of junior medicos in state

डॉक्टर्स की इस हड़ताल का असर कानपुर और लखनऊ में ही नहीं बल्कि गोरखपुर, आगरा, इटावा, इलाहाबाद, मेरठ, वाराणसी, अलीगढ़, गाजियाबाद सहित कई और जिलों में भी पड़ रहा है।

जो मरीज आ रहे हैं, उनके साथ डॉक्टर्स बर्बरता से पेश आ रहे हैं। कई जगह तो मरीजों को धक्के मारकर बाहर निकाला जा रहा है।

28 फरवरी को सपा विधायक इरफान सोलंकी व जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट के बाद पुलिसिया कार्रवाई से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने चिकित्सा सेवाएं ठप कर रखी हैं।

इस मामले में 24 जूनियर डॉक्टरों को जेल भेजे जाने से गुस्साए प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए।

डॉक्टरों की ये मांगें

indefinitive strike of junior medicos in state

उधर, हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि मारपीट करने वाले सपा विधायक इरफान सिंह सोलंकी पर कार्रवाई और कानपुर एसएसपी यशस्वी यादव को हटाया जाए।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा था कि वीडियो फुटेज देखकर कार्रवाई हो। लेकिन, अभी तक किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
आगरा मेडिकल कॉलेज 200 जूनियर डॉक्टरों ने कानपुर की घटना के विरोध में इस्तीफा भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed