{"_id":"6928bbf0656758b1b201e10a","slug":"indecent-remarks-on-the-chief-minister-and-the-upper-caste-society-in-the-debate-lucknow-news-c-13-knp1002-1491553-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिबेट में मुख्यमंत्री व सवर्ण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिबेट में मुख्यमंत्री व सवर्ण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी
Fri, 28 Nov 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज थाने में हिंदू रक्षा सेना से राष्ट्रीय संयोजक राघवेंद्र सिंह राजू ने सपा प्रवक्ता मनोज यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सपा प्रवक्ता पर टीवी चैनल में आयोजित डिबेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सवर्ण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले डिबेट का आयोजन हुआ था, जिसका विषय मदरसों के खिलाफ एटीएस की जांच को लेकर कट्टरपंथियों का एतराज किया जाना था। डिबेट में सपा प्रवक्ता मनोज यादव, संत राजू दास और आरएसएस व भाजपा प्रवक्ता सत्यनाराण सिंह मौजूद थे। आरोप है कि डिबेट के दौरान मनोज यादव ने भाजपा प्रवक्ता को धमकाना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री व सवर्ण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी भी की। सपा प्रवक्ता के टिप्पणी करने से सवर्ण समाज आहत है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक वायरल वीडियो की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य संकलन होने पर कार्रवाई की जाएगी।