{"_id":"64b2044b2d2cee59b2030ce3","slug":"increased-water-level-in-ganga-and-yamuna-danger-of-flood-in-up-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बारिश का कहर: गंगा और यमुना लगातार उफान पर, बाढ़ का खतरा बढ़ा, कई जिलों में रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बारिश का कहर: गंगा और यमुना लगातार उफान पर, बाढ़ का खतरा बढ़ा, कई जिलों में रेड अलर्ट
Sat, 15 Jul 2023 07:58 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 15 Jul 2023 07:58 AM IST
सार
यूपी में हो रही लगातार बारिश से अब बाढ़ का खतरा बन रहा है। गंगा और यमुना दोनों ही नदियां उफान पर है। बारिश अभी जारी रहेगी। कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Flood in UP
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बारिश के चलते गंगा और यमुना अभी उफान पर हैं। सरयू भी कई जिलों में अपना रौद्र रूप दिखा रही है तो उधर राप्ती का वेग भी अब प्रभावित करने लगा है। बरसाती नदियां अलग से बाढ़ का रूप ले रही हैं। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के हालात रहने वाले हैं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक अभी 17 और 18 जुलाई तक बदायूं जिले में गंगा, शामली में यमुना के जलवृद्धि के कारण अत्यधिक बाढ की आशंका है। इन दोनों जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में आठ जिलों में 30 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
नदियों का स्तर बढ़ने से कई जिलों में बाढ़ का खतरा बरकरार है। बदायूं में गंगा का जल स्तर उच्च स्तर पर है। बाराबंकी और फर्रुखाबाद में सरयू सामान्य से काफी ऊपर बह रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी के लिए मैदान में उतरे। उन्होंने सहानपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। इधर, शाहजहांपुर और हापुड़ जिले में गंगा तथा बरेली और मुरादाबाद में रामगंगा सामान्य से काफी ऊपर बह रही हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में भी सरयू का जल स्तर सामान्य से ऊपर है। बलरामपुर में राप्ती का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे स्थिति विकट होती जा रही है। बहराइच में राप्ती भयावह रूप धारण करती जा रही है। उधर मथुरा में यमुना का जल स्तर भी बढ़ रहा है। उधर दिल्ली में यमुना का स्तर उच्च होने के कारण एनसीआर के यमुना तट के जिलों में भी स्थिति खराब है। अगले कई दिनों तक बारिश की आशंका के कारण खतरा अभी बना हुआ है। गंगा कचला ब्रिज (बदायूँ), यमुना मावी मुजफ्फरनगर में खतरे के जलस्तर से उपर बह रही है ।
विज्ञापन
इस सप्ताह इन जिलों में भीषण बारिश
प्रदेश के 19 जिलों में इस सप्ताह अब तक अत्यधिक बारिश हो चुकी है। 13 जिले ऐसे हैं जिनमें सामान्य से अधिक बारिश हुई तो 19 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है। 19 जिलों में न्यून जबकि पांच जिलों में अब भी अति न्यून बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में मैनपुरी, मुरादाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, कासगंज, संभल, महाराजगंज में 30 एमएम से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
रेड अलर्ट - शामली, बदायूं
आरेंज अलर्ट - शाहजहांपुर, बाराबंकी, हापुड़, मुरादाबाद
येलो अलर्ट - अयोध्या, बलरामपुर, बरेली, फर्रुखाबाद, मथुरा, बहराइच