{"_id":"6666b07d15ef6597070f2b36","slug":"increased-voting-percentage-went-against-bsp-and-bjp-in-uttar-pradesh-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 13 सीटों पर बढ़ा मत प्रतिशत तो भाजपा ने 6 और बसपा ने 2 सीटें गंवाई, सपा-कांग्रेस को सीधा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 13 सीटों पर बढ़ा मत प्रतिशत तो भाजपा ने 6 और बसपा ने 2 सीटें गंवाई, सपा-कांग्रेस को सीधा फायदा
Mon, 10 Jun 2024 02:45 PM IST
ishwar ashish
अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:45 PM IST
सार
2019 के मुकाबले ज्यादा मतदान वाली छह सीटों पर सपा को और दो पर कांग्रेस को फायदा हुआ है। प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर वर्ष 2019 के मुकाबले इस बार 2.11 प्रतिशत वोट कम पड़े।
विज्ञापन
up bjp
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में जिन 13 लोकसभा सीटों पर वर्ष 2019 के मुकाबले मत प्रतिशत बढ़ा, वहां भाजपा और बसपा को नुकसान हुआ। इससे भाजपा ने जहां छह, तो बसपा ने दो सीटें गवाईं। वहीं, सपा को 6 और कांग्रेस को दो सीटों का फायदा हुआ।
विज्ञापन
यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर वर्ष 2019 के मुकाबले इस बार 2.11 प्रतिशत वोट कम पड़े। पर, 13 सीटें ऐसी हैं, जहां अबकी मतदाता ज्यादा निकले। मत प्रतिशत बढ़ने पर भाजपा के हाथ से खीरी, कन्नौज, अमेठी, बाराबंकी, मोहनलालगंज और फतेहपुर सीट निकल गई। आंकड़े बताते हैं कि इन सीटों पर मतदान में 0.18 प्रतिशत से लेकर 0.53 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हार पर रार, 'मेरी पीठ में अपनों ने खंजर घोंपा'; 12 से अधिक उम्मीदवारों ने रिपोर्ट में बताई हारने की ये वजह
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा में ब्राह्मण-कुर्मी बराबर, पासी-ठाकुर दूसरे स्थान पर; इस वजह से भाजपा को मिली मात
इसी तरह से अंबेडकरनगर और श्रावस्ती में 0.50 से 0.75 प्रतिशत मत ज्यादा पड़े। ये दोनों सीटें बसपा के हाथ से निकलकर सपा के पास आ गईं। मैनपुरी में 1.22 प्रतिशत मत ज्यादा पड़े, वहीं सपा इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल रही। जिन सीटों पर मत प्रतिशत बढ़ा, उनमें बाराबंकी और अमेठी भाजपा से कांग्रेस के खाते में चली गईं। इस तरह खीरी, कन्नौज, फतेहपुर, मोहनलालगंज सीटें भी सपा को मिलीं।
सीटें जहां 2019 के मुकाबले मत प्रतिशत बढ़ा
फूलपुर (0.21%), अंबेडकरनगर (0.50%), श्रावस्ती (0.75%), मैनपुरी (1.22%), खीरी (0.53%), कन्नौज (0.14%), बहराइच (0.23%), फर्रुखाबाद (0.18%), अमेठी (0.42%), बाराबंकी (3.49%), फतेहपुर (0.26%), कैसरगंज (1.29%), मोहनलालगंज(0.21%)