{"_id":"60a022b88ebc3e1edb570bfc","slug":"increased-vigilance-in-banda-jail-superintendent-posted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा जेल में बढ़ाई गई सतर्कता, जेल अधीक्षक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा जेल में बढ़ाई गई सतर्कता, जेल अधीक्षक तैनात
Sun, 16 May 2021 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 May 2021 01:06 AM IST
सार
दरअसल बांदा जेल में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी बंद है। मुख्तार को जब से पंजाब से यूपी लाया गया है, तब से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
बांदा जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट की घटना के बाद अब बांदा जेल में शासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। यहां नए जेल अधीक्षक की तैनाती की गई है। उन्नाव जेल के जेल अधीक्षक एके सिंह को बांदा जेल का अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। अभी तक बांदा जेल में जेल अधीक्षक का पद खाली चल रहा था। यहां का काम जेलर प्रमोद कुमार देख रहे थे।
विज्ञापन
दरअसल बांदा जेल में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी बंद है। मुख्तार को जब से पंजाब से यूपी लाया गया है, तब से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे में चित्रकूट की घटना और उसमें भी मुख्तार अंसारी के करीबी की हत्या के बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके मद्देनजर न सिर्फ बांदा में नए जेल अधीक्षक की तैनाती की गई, बल्कि उन्हें तत्काल पहुंचकर चार्ज संभालने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जेल के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन