फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income tax raid on perfume trader establishment in lucknow

Income Tax Raid: इत्र कारोबारी के प्रतिष्ठान पर आयकर का छापा, 12 घंटे तक चली कार्रवाई, दस्तावेज ले गए अधिकारी

Wed, 24 Aug 2022 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Aug 2022 10:17 AM IST
सार

लखनऊ में इत्र कारोबारी खत्री फ्लेवर्स के अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा  मारा। यहां से भी बड़ी संख्या में अहम दस्तावेज सीज किए गए हैं। 
कई बड़े प्रतिष्ठान इनके क्लाइंट बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Income tax raid on perfume trader establishment in lucknow
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

लखनऊ में चौक के नादान महल रोड स्थित इत्र कारोबारी खत्री फ्लेवर्स के प्रतिष्ठान में मंगलवार को आयकर अधिकारियों ने छापा मारा। सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात 11 बजे तक जारी रही। सफेद रंग की इनोवा (यूपी 32 ईन 9304) से पहुंचे अफसर इसी में सीज दस्तावेज ले गए।
विज्ञापन


खत्री फ्लेवर्स के मालिक लल्ला भइया का निधन हो चुका है। उनका व्यापार राजाजीपुरम निवासी पुत्र विक्की संभालते हैं। सूत्रों के मुताबिक टीम ने खत्री फ्लेवर्स के अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा। यहां से भी बड़ी संख्या में अहम दस्तावेज सीज किए गए हैं। 
विज्ञापन


कई बड़े प्रतिष्ठान इनके क्लाइंट बताए जा रहे हैं। हालांकि, आयकर विभाग के किसी अधिकारी का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों की मानें तो खत्री फ्लेवर्स का कानपुर कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। इनके वहां के कई प्रतिष्ठानों से अच्छे व्यापारिक संबंध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed