फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income Tax Raid: Income tax raids at more than 30 locations including Lucknow of Kurele Group

Income Tax Raid : सपा नेता अबु आसिम के करीबियों पर आयकर के छापे, 30 स्थानों पर की गई कार्रवाई

Tue, 15 Nov 2022 11:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Nov 2022 11:01 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी के करीबियों पर मंगलवार को आयकर विभाग की वाराणसी यूनिट ने छापा मारा।

विज्ञापन
Income Tax Raid: Income tax raids at more than 30 locations including Lucknow of Kurele Group
इनकम टैक्स रेड - फोटो : Social Media

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी के करीबियों पर मंगलवार को आयकर विभाग की वाराणसी यूनिट ने छापा मारा। यह कार्रवाई वाराणसी, कानपुर के अलावा कोलकाता, दिल्ली और मुंबई समेत 30 ठिकानों पर की गई।  

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अबु आसिम के करीबियों और उनकी कंपनियों के लेनदेन पर कई दिनों से नजर रखी जा रही थी। पता चला कि अबु आसिम ने अपनी काली कमाई को सहयोगियों और करीबियों के जरिए शेल कंपनियों में निवेश किया है। इसके बाद टीम ने वाराणसी में शराब कारोबारी दिलीप जायसवाल, कपड़ा व्यापारी अनीस, अबु आसिम का कारोबार देखने वाले गणेश गुप्ता की पत्नी आभा और कंस्ट्रक्शन व खाद्य मसाला के क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी कुरेले ग्रुप के योगेंद्र कुरेले के ठिकानों पर छापे मारे। अनुमान है कि इन लोगों ने करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी की है। इस ग्रुप से जुड़े लोगों के कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लैपटॉप और अन्य अहम दस्तावेज बरामद कर टीम पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


अबु आसिम ने रियल एस्टेट में खपाया काला धन
सूत्रों ने बताया कि अबु आसिम ने वाराणसी में करीबी अनीस के जरिए अपना काला धन रियल एस्टेट में निवेश किया है। आसिम के एक अन्य सहयोगी रहे गणेश गुप्ता, जिनकी कोरोना के दौरान मौत हो गई थी, के परिवार के सदस्यों के जरिए दिल्ली में निवेश किया है। इसके अलावा 60 शेल कंपनियों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसमें से कई कोलकाता में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed