{"_id":"6502a1e6d7dc0be94b0428b5","slug":"income-tax-raid-in-sp-leader-azam-khan-s-places-continue-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"IT Raid: सपा नेता आजम खां के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी, लखनऊ से भेजा गया सुनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IT Raid: सपा नेता आजम खां के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी, लखनऊ से भेजा गया सुनार
Thu, 14 Sep 2023 07:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Sep 2023 07:06 PM IST
सार
आजम खां और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इस दौरान रामपुर के आजम खां के आवास से सोने-चांदी के तमाम जेवरात मिलने के बाद लखनऊ से एक सुनार को मूल्यांकन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां
विस्तार
पूर्व मंत्री एवं सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इस दौरान रामपुर के आजम खां के आवास से सोने-चांदी के तमाम जेवरात मिलने के बाद लखनऊ से एक सुनार को मूल्यांकन के लिए भेजा गया है। हालांकि आयकर विभाग ने छापों में हुई बरामदगी के बारे में जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों की मानें तो आजम के करीबियों के ठिकानों से मिले दस्तावेजों से जौहर ट्रस्ट को सपा सरकार के दौरान मिले करोड़ों रुपये के दान के फर्जीवाड़े की पोल खुल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विधानभवन पर आतंकी हमले को किया जाबाज जवानों ने किया नाकाम, मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद रहे सीएम योगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: दलितों को साधने के लिए बीजेपी का नया प्लान, घोसी उप चुनाव में नहीं मिले थे इन जातियों के वोट
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक आजम के करीबियों के ठिकानों से मिले दस्तावेजों से पता चला है कि सपा सरकार में मंत्री रहने के दौरान मौलाना अली जौहर ट्रस्ट को करीब 40 करोड़ रुपये दान के रूप में दिए गए थे। यह रकम उनके करीबियों ने दी थी, जिसे जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में इस्तेमाल किया गया था। इसी तरह वर्ष 2003 से 2007 के बीच सपा सरकार में मंत्री रहने के दौरान आजम खां के ट्रस्ट को करीब दस करोड़ रुपये दान में मिले थे। इसी तरह रामपुर और आसपास के जिलों की तमाम शैक्षणिक संस्थाओं ने भी जौहर ट्रस्ट को लाखों रुपये दिए थे। आयकर विभाग ने जब इसकी पड़ताल की, तो सामने आया कि अधिकतर लोगों को दान की चेक के बदले नकदी दी गई थी। इसके सुराग जुटाने के लिए आयकर विभाग की टीमें जौहर ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों और दान देने वालों के ठिकानों को खंगाल रही हैं।