फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income Tax Raid: Gallant gave crores of rupees in the name of sponsorship to the famous news channel

Income Tax Raid : बहुचर्चित खबरिया चैनल को स्पांसरशिप के नाम पर गैलेंट ने दिए करोड़ों रुपये

Thu, 27 Apr 2023 10:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 Apr 2023 10:25 PM IST
सार

चैनल के कई बड़े कार्यक्रमों का गैलेंट ग्रुप प्रायोजक था, जबकि उसके दर्शकों की संख्या बाकी चैनलों के मुकाबले काफी कम थी। चैनल के प्रबंध तंत्र और गैलेंट ग्रुप के बीच करोड़ों रुपये के इस लेन-देन का खुलासा होने के बाद आयकर विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं।

विज्ञापन
Income Tax Raid: Gallant gave crores of rupees in the name of sponsorship to the famous news channel

विस्तार

गैलेंट ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि एक बहुचर्चित राष्ट्रीय खबरिया चैनल को गैलेंट ग्रुप बीते दो साल से स्पांसरशिप के नाम पर करोड़ों रुपये दे रहा था। चैनल के कई बड़े कार्यक्रमों का गैलेंट ग्रुप प्रायोजक था, जबकि उसके दर्शकों की संख्या बाकी चैनलों के मुकाबले काफी कम थी। चैनल के प्रबंध तंत्र और गैलेंट ग्रुप के बीच करोड़ों रुपये के इस लेन-देन का खुलासा होने के बाद आयकर विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। मालूम हो कि इस चैनल का प्रबंध तंत्र छह माह पूर्व बदल चुका है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर जांच में कई नौकरशाहों की काली कमाई गैलेंट ग्रुप में निवेश करने के प्रमाण भी आयकर विभाग को मिले हैं। हालांकि अधिकारी अभी इन नौकरशाहों के नाम का खुलासा नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा नोट के नंबरों के जरिए करोड़ों रुपये हवाला के जरिए खपाने के सुबूत भी आयकर विभाग को मिले हैं। गैलेंट ग्रुप के संचालकों के मोबाइल की छानबीन में इससे संबंधित व्हाट्सएप चैट मिली हैं, जिनमें नोटों के फोटो और भेजी गयी रकम का जिक्र किया गया है। आयकर विभाग ने सभी संचालकों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं और इस बारे में गहन पूछताछ कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed