फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income tax department will collect 7000 crore in next four months.

चेतावनी: प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त बोले- चार माह में 7000 करोड़ वसूलेगा आयकर विभाग, सही और समय से करें भुगतान

Tue, 07 Dec 2021 08:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Dec 2021 08:15 PM IST
सार

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने कहा कि विभाग चार महीने में आयकर दाताओं से 7000 करोड़ रुपये वसूलेगा। उन्होंने कारोबारियों से टैक्स भरने की अपील की है।

विज्ञापन
Income tax department will collect 7000 crore in next four months.
प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आयकर विभाग चार माह में 7000 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली करेगा। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (पूर्वी) आशीष वर्मा ने कहा कि करदाता समय से और सही आयकर का भुगतान कर दें। जो करदाता कर की चोरी करेंगे वे फंसेंगे। वे मंगलवार को प्रत्यक्ष कर भवन में पत्रकारों से मुखातिब थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कारोबारियों की ओर से भरे जाने वाले एडवांस टैक्स की तय तारीख 15 दिसंबर आने वाली है। कारोबारी तत्काल एडवांस टैक्स का भुगतान कर दें। पूर्वी परिक्षेत्र में यूपी के 45 एवं उत्तराखंड के 6 जिले (कुमाऊं मंडल) आते हैं। चालू वित्तीय वर्ष में इन जिलों से 14 हजार करोड़ रुपये का राजस्व वसूलने का लक्ष्य था, जिसमें से अब तक 7000 करोड़ की वसूली हो चुकी है। शेष लक्ष्य वित्तीय वर्ष के बचे महीनों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक हुई वसूली पिछले साल के मुकाबले 49 फीसदी ज्यादा है। एक साल में 1.63 लाख आयकर दाता बढ़े हैं। परिक्षेत्र में कुल 21 लाख करदाता हैं।
विज्ञापन


यूपी में होती है आयकर चोरी
एक सवाल के जवाब में आशीष ने कहा कि मुंबई एवं बेंगलुरु के मुकाबले यूपी में आयकर का ग्राफ कम है। उन्होंने कहा कि बिजनेस कम होने के साथ ही यूपी में कारोबारी आयकर की चोरी करते हैं। मगर, अब आयकर की चोरी करने वाले बच नहीं पाएंगे। जांच इकाई आयकर न भरने वालों का जानकारी हासिल कर रही है। आयकर दाता को रिफंड नहीं मिल रहा या फिर अन्य कोई समस्या तो सीपी ग्राम पर पंजीयन कराए, जिससे पीएमओ की निगरानी में प्रकरण का निराकरण 30 दिन में होता है। उन्होंने करदाताओं से आह्वान किया कि वे राजधानी में 57-राम तीर्थ मार्ग स्थित न्यू प्रत्यक्ष कर भवन आएं और अपने टैक्स एवं अधिकारी के विषय में जानकारी हासिल करें। यहां प्रवेश द्वार पर करदाताओं के लिए अलग से कक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed