{"_id":"62d53520da65cb04c907ef49","slug":"incharge-beats-passengers-on-alambagh-bus-stand-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alambagh Bus Stand: आलमबाग बस अड्डे पर महिला इंचार्ज ने यात्रियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पूछी थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alambagh Bus Stand: आलमबाग बस अड्डे पर महिला इंचार्ज ने यात्रियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पूछी थी ये बात
Mon, 18 Jul 2022 04:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Jul 2022 04:26 PM IST
सार
आलमबाग बस अड्डे पर एक महिला इंचार्ज ने यात्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके पहले भी इसी महिला ने कई और लोगों के साथ बदसलूकी की थी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ परिवहन निगम के आलमबाग बस अड्डे पर महिला स्टेशन इंचार्ज ज्योति अवस्थी ने यात्रियों को परिसर में ही अपने सहकर्मियों के सहयोग से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यात्री इंचार्ज से यह पूछने गए थे कि शक्ति नगर की जो बस निरस्त हुई है उसकी जगह दूसरी कब जाएगी।
विज्ञापन
यह घटना 19 मार्च की है , मगर पिटाई का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि प्रकरण जानकारी में आने पर महिला कर्मचारी को चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
बताते चलें कि इससे पहले इसी महीने इस महिला इंचार्ज ने कई पत्रकारों को भी पीटा था। पत्रकार कोविड-19 मुस्तैदी का जायजा लेने गए थे।
इसी तरह कैसरबाग बस अड्डे पर महिला कर्मचारी ममता साहू ने भी एक फौजी को उसकी मां के सामने महज इसलिए कर्मचारियों के सहयोग से पीटा था कि उसने अपना वाहन मुख्य गेट के पास खड़ा कर दिया था। इस मामले में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज हुई है।
विज्ञापन