{"_id":"66affb66f2a6ec381b0aba14","slug":"inauguration-of-two-buildings-and-salute-stage-in-police-line-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106122-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुलिस लाइन में दो भवन व सलामी मंच का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुलिस लाइन में दो भवन व सलामी मंच का लोकार्पण
Mon, 05 Aug 2024 03:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस लाइन भिनगा के बीएन लाहरी ब्लाॅक में आरक्षियों के लिए दो भवन और सलामी मंच का रविवार को एसपी ने लोकार्पण किया।
इस दौरान एसपी घनश्याम चौरसिया ने कहा कि पुलिस लाइन में नवनिर्मित आरक्षी आवास के दो भवन व सलामी मंच के दोनों ओर प्लेटफार्म तथा टीन शेड से पुलिसकर्मियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे जहां आरक्षियों को आवास सुविधा के लिए भटकना नहीं होगा। इस नवनिर्मित 12 आरक्षी आवास में प्रति आवास आवास में दो कमरे, हॉल व किचन की व्यवस्था है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है जहां 24 घंटे बिजली, पानी व अन्य आवश्यक सेवाएं मिलती रहेंगी।
इसके अलावा बाहर पर्याप्त स्थान के कारण स्वच्छ वातावरण, खेलकूद की सुविधाएं और विश्राम के लिए क्षेत्र भी प्रदान किए गए हैं। साथ ही प्लेटफार्म व टिन शेड के निर्माण से महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व खेलों के दौरान लोग बैठ सकेंगे। एसपी ने महिला आरक्षी अंजली सोनी, रेनू यादव, पूजा देवी, कंचन को उनके आवंटित आवासों की चाबी भी सौंपी। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, अतुल चौबे, सीओ जमुनहा सतीश कुमार शर्मा व आरआई अखिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।