{"_id":"61bb87c8fc26db418a0e9e77","slug":"inauguration-of-three-day-cooperative-fair-additional-chief-secretary-navneet-sehgal-said-up-is-now-the-favorite-place-of-investors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकार मेला शुरू : अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल बोले, यूपी अब निवेशकों का पसंदीदा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकार मेला शुरू : अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल बोले, यूपी अब निवेशकों का पसंदीदा स्थान
Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
सार
सहगल राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में सहकार भारती के अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
नवनीत सहगल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग के अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी उत्तर प्रदेश बड़ी छलांग लगाते हुए निवेशकों के लिए दूसरा सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है। उत्तर प्रदेश आज वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर है। सहगल राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में सहकार भारती के अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
सहकार भारती के 7 वें राष्ट्रीय अधिवेशन की पूर्व संध्या पर बृहपतिवार को मेले का उद्घाटन किया गया। मेले का आयोजन 17, 18 एवं 19 दिसंबर को होगा। इस मौके पर सहगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत परंपरागत शिल्प और हुनर को पूरे विश्व में पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार ने प्रत्येक जनपद के शिल्प और उनसे जुड़े शिल्पकारों को प्रशिक्षण देकर, ऋण वितरण कर और वैश्विक बाजार उपलब्ध करवाकर प्रोत्साहन देने का काम किया। परंपरागत व्यवसाय को आधुनिकता का संबल देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कारीगरों और उद्यमियों को स्वयं का व्यवसाय खड़ा करने योग्य बनाया।
विज्ञापन
सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश वैद्य ने कहा कि सहकार मेला इसी राष्ट्रीय अधिवेशन का एक हिस्सा है। इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह, सहकारी संस्थाएं और अन्य संस्थाओं के शिल्पकार अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन राजधानी लखनऊ में कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम दिल्ली के निदेशक संदीप कुमार नायक ने कहा कि सहकार मेले के आयोजन शिल्पकारों के लिए सर्वश्रेष्ठ अवसर होते हैं। इस मौके पर प्रबंध निदेशक , सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर जयसवाल, प्रवीण सिंह जादौन, राजदत्त पांडे, नरेंद्र उपाध्याय, डॉ अरुण सिंह, हीरेन्द्र मिश्रा, प्रभारी विवेक राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन