{"_id":"67ea986a8100b97e38082f07","slug":"inaugration-of-vedam-world-school-on-sitapur-road-in-lucknow-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अमर उजाला समूह के वेदम वर्ल्ड स्कूल का हुआ शुभारंभ, आधुनिक के साथ-साथ वैदिक शिक्षा देने पर रहेगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अमर उजाला समूह के वेदम वर्ल्ड स्कूल का हुआ शुभारंभ, आधुनिक के साथ-साथ वैदिक शिक्षा देने पर रहेगा जोर
Mon, 31 Mar 2025 07:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 Mar 2025 07:47 PM IST
सार
अमर उजाला समूह के स्कूल वेदम वर्ल्ड स्कूल के शुभारंभ के मौके पर विशिष्ट हस्तियां मौजूद रहीं। इस मौके पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक, संस्कृति और खेल की गतिविधियों के साथ नई क्रांति लाने के संकल्प के साथ सोमवार को अमर उजाला समूह के वेदम वर्ल्ड स्कूल सीतापुर रोड का शुभारंभ हो गया है। यह विद्यालय सीतापुर रोड पर बीकेटी के पास स्थित है।
विज्ञापन
वेदम वर्ल्ड स्कूल सीबीएसई से संबद्ध है। यह अपनी तरह का इकलौता स्कूल है, जहां ज्ञान, संस्कार और सांस्कृतिक शिक्षा के साथ ही आधुनिक पठन-पाठन पर जोर दिया गया है। विद्यालय में अच्छे शैक्षिक माहौल के साथ ही विभिन्न प्रकार के खेलों की सुविधा भी उपलब्ध है। ये खूबियां इस संस्थान को बाकी स्कूलों से अलग बनाती हैं। इस मौके पर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित शिक्षा व अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी बादशाहत साबित कर चुके महानुभाव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुझे इस स्कूल के बारे में बताया गया कि यहां पर आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक शिक्षा देकर बच्चों को तैयार किया जाएगा। मुझे लगता है कि ये एक बहुत अच्छी शुरुआत है। इसके लिए मैं विद्यालय प्रबंधन को बहुत - बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस विद्यालय की स्थापना लखनऊ के बॉर्डर पर की गई है। मुझे खुशी है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के जिन बच्चों को अच्छे स्कूल नहीं मिल पाते हैं वेदम वर्ल्ड स्कूल उनकी इस कमी को पूरा करेगा और शिक्षा के उच्च केंद्र के रूप में स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन