{"_id":"68474400b019334f96097a87","slug":"in-the-itaunja-accident-after-the-eight-month-old-son-the-mother-also-died-the-family-was-devastated-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1242882-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इटौंजा हादसे में आठ माह के बेटे के बाद मां ने भी तोड़ा दम, उजड़ गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इटौंजा हादसे में आठ माह के बेटे के बाद मां ने भी तोड़ा दम, उजड़ गया परिवार
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा में सीतापुर हाईवे के किनारे सिंहामऊ मोड़ पर निर्माणाधीन इमारत के पास रविवार को कार की टक्कर से आठ माह के अयांश की मौत के बाद सोमवार को उसकी मां पूनम की भी मौत हो गई। हादसे में पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था। मामले में पुलिस ने कार चालक निर्माणाधीन इमारत के सुरपवाइजर बगहा निवासी सुपरवाइजर सुनील मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है।
विवेचक दरोगा नरेंद्र कुमार भारती के मुताबिक, पूनम के भाई हरगांव सीतापुर निवासी मनोज ने इटौंजा थाने में केस दर्ज कराया था। छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर पूनम, अयांश और एक मजदूर गया प्रसाद को टक्कर मार दी थी। इस दौरान अनियंत्रित कार निर्माणाधीन बिल्डिंग के गेट से टकरा गई थी। गंभीर अवस्था में तीनों घायलों को पहले सीएचसी इटौंजा ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर तीनों को राम सागर मिश्र हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने अयांश को मृत घोषित करते हुए पूनम व गया प्रसाद को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया था। ट्रॉमा में सोमवार शाम पूनम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बेटे-पत्नी की मौत से सदमे में रामदुलारे
आठ माह के बेटे अयांश की मौत के बाद से पिता रामदुलारे का रो-रोकर बुरा हाल था। रविवार को बड़ी मुश्किल से परिजनों ने उन्हें संभाला। वह बेटे के गम को भुलाने की कोशिश कर ही रहे थे कि पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। उनकी आंखों के सामने उनका परिवार उजड़ गया। बेटे-पत्नी के देहांत से रामदुलारे सदमे में हैं।
विज्ञापन
मनौती के बाद पैदा हुआ था अयांश
रामदुलारे की पूनम से नौ साल पहले शादी हुई थी। वह सीतापुर के तंबौर में रहते थे और राजगीर का काम करते थे। रामदुलारे के साले मनोज ने बताया कि शादी के बाद से रामदुलारे को कोई संतान नहीं हो रही थी। संतान के लिए उन्होंने मनौती मांगी थी। इसके बाद अयांश पैदा हुआ था। सीतापुर के खसीपुर निवासी रामदुलारे के ससुर चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि वह रविवार को नाती से मिलने सिंहामऊ गए थे। इसी बीच यह हादसा हो गया।