फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the fog, the bus lost control and collided with an e-rickshaw, crushing both the legs of the passenger

Lucknow News: कोहरा में बस बेकाबू होकर ई रिक्शा से टकराई, सवारी के दोनों पैर कुचले

Tue, 07 Jan 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
In the fog, the bus lost control and collided with an e-rickshaw, crushing both the legs of the passenger
कोहरा में बस बेकाबू होकर ई रिक्शा से टकराई, सवारी के दोनों पैर कुचले
बीकेटी। इटौंजा के मामपुर टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह छाए घने कोहरे में निजी बस बेकाबू होकर ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई रिक्शा पलट गया और उसमें सवार अलीगंज के डंडइया निवासी राजू दब गए। इसके बाद बस उनके दोनों पैरों को कुचलते हुए एक और युवक से टकरा गई। पुलिस ने राजू को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


राजू सुबह आठ बजे सब्जी लेकर ई रिक्शा से घर जा रहे थे। तभी सीतापुर से आ रही निजी बस ई रिक्शा से टकरा गई। ई रिक्शा पलट गया। पर चालक ने बस नहीं रोकी और राजू के दोनों पैरों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। लोगों ने पीछा किया तो चालक ने बस की गति बढ़ा दी। भागने में बस की टक्कर से सब्जी खरीद रहे इटौंजा के राजबहादुर जख्मी हो गए। इसके बाद आरोपी बस छोड़कर भाग निकला। इंस्पेक्टर के मुताबिक बस कब्जे में ले कर सवार लोगों दूसरे साधन से रवाना किया गया।
विज्ञापन


एक घंटे तड़पते रहे राजू

हादसे में घायल राजू एक घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे, पर एंबुलेंस नहीं आई। ऐसे में पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस से राजू को ट्राॅमा पहुचांया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed