फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the examination of Homeopathic Medical Officer, the focus was on questions related to sports.

Lucknow News: होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी की परीक्षा में खेलों से संबंधित सवालों पर रहा फोकस

Sun, 15 Sep 2024 07:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 15 Sep 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
In the examination of Homeopathic Medical Officer, the focus was on questions related to sports.
अलीगंज लोक सेवा आयोग से यूपीपीएससी की परीक्षा देकर निकलते हुए अभ्यर्थी।
लखनऊ। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी की परीक्षा में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं से इस बार खूब सवाल पूछे गए। सामान्य अध्ययन की परीक्षा में इतिहास, संविधान व स्वास्थ्य क्षेत्र में होम्योपैथिक की उपयोगिता पर प्रश्न आए।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रविवार को राजधानी के 11 केंद्रों पर होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी की परीक्षा दो पालियों में ली। जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार, छह हजार पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 25 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


एपीसेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि 150 प्रश्नों में से 10 से अधिक प्रश्न तो अकेले खेल जगत से पूछे गए। ईरान में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को कितने पदक मिल थे। फरवरी 2024 में आयोजित छठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान किस राज्य को मिला जैसे सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारबाग स्थित एक केंद्र से परीक्षा देकर निकले जौनपुर निवासी आदित्य सिंह ने बताया कि सामान्य अध्ययन में वयस्क मनुष्य की जीवन शैली पर प्रश्न आए। टाइफाइड बुखार, निमोनिया व अन्य रोग के निस्तारण में होम्योपैथिक की उपयोगिता पर भी सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed