फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the Deepotsav of Ayodhya, you can donate lamps from anywhere at home, Tourism Department launches app

Lucknow News : अयोध्या के दीपोत्सव में घर बैठे कहीं से भी कर सकेंगे दीपदान, पर्यटन विभाग ने लांच किया एप

Thu, 09 Nov 2023 10:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Nov 2023 10:01 AM IST
सार

बहुत सारे लोगों की इच्छा होती है कि वह अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में खुद शामिल होकर दीपदान कर सकें। किंतु विभिन्न कारणों से वह इसमें शामिल नहीं हो पाते। ऐसे लोगों के लिए पर्यटन विभाग ने होली अयोध्या एप लांच किया है।

विज्ञापन
In the Deepotsav of Ayodhya, you can donate lamps from anywhere at home, Tourism Department launches app
अयोध्या को भव्य रुप में विकसित करने की तैयारियां चल रही हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहुत सारे लोगों की इच्छा होती है कि वह अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में खुद शामिल होकर दीपदान कर सकें। किंतु विभिन्न कारणों से वह इसमें शामिल नहीं हो पाते। ऐसे लोगों के लिए पर्यटन विभाग ने होली अयोध्या एप (Holy Ayodhya App) लांच किया है। इस एप के माध्यम से आप देश-विदेश के किसी भी कोने से दीपक बुक करा सकेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार हर साल की तरह इस बार भी अयोध्या के दीपोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए काम भी तेज गति से चल रहा है। इस बार भी 21 लाख दिये जलाकर पर्यटन विभाग विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। इसी के साथ पर्यटन विभाग व अयोध्या जिला प्रशासन ने इस बार एक नया प्रयास भी किया है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि विभाग ने होली अयोध्या नाम से एक मोबाइल ऐप तैयार किया है। इससे आम लोग आसानी से घर बैठे अयोध्या के दीपदान में शामिल हो सकेंगे। यह मोबाइल एप प्ले स्टोर, एंड्रायड व एप्पल प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इस एप को कोई भी व्यक्ति डाउनलोड कर एक या उससे अधिक दिये अपने नाम से बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास यह कि दीपोत्सव के बाद पर्यटन विभाग संबंधित व्यक्ति के पते पर यह दिया, प्रसाद व सरयू का जल भी प्रसाद के रूप में भेजेगा। इस एप के माध्यम से तय की गई सहायता राशि देकर कोई भी दिये जलवा सकता है। इस एप पर आने वाले आवेदन को जिला प्रशासन देखेगा और उसके अनुसार दिये जलवाने की व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में रह रहे लोग भी इस दीपोत्सव से जुड़ना चाहते हैं। ऐसे में यह उनके लिए अच्छी सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed