फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the case of the teacher's suicide, the father's arms license will be canceled

Lucknow News: शिक्षक के खुदकुशी के मामले में पिता का शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त

Mon, 23 Sep 2024 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Sep 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
In the case of the teacher's suicide, the father's arms license will be canceled
लखनऊ। शिक्षक के खुदकुशी करने के मामले में उनके पिता का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। इस संबंध में मड़ियांव पुलिस जल्द ही डीएम को रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन

मड़ियांव के श्रीनगर में 24 वर्षीय अभय शुक्ला महर्षि विद्या मंदिर में साइंस विषय पढ़ाते थे। रविवार रात करीब दस बजे उन्होंने मकान की छत पर जाकर पिता के लाइसेंसी रिवाॅल्वर से खुद को गोली मार ली थी। अलीगंज एसीपी ब्रज नारायण सिंह ने बताया कि रिवाॅल्वर का लाइसेंस अभय के पिता श्याम किशोर के नाम पर है। रिवाॅल्वर को रखने में लापरवाही बरती गई। इसलिए लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन



खुदकुशी की वजह डिप्रेशन ही या कुछ और
परिजनों का कहना है कि अभय चार साल से डिप्रेशन में थे। इलाज चल रहा था। तीन महीने पहले ही उसने नौकरी जॉइन की थी। अंदेशा है कि डिप्रेशन की वजह से ही अभय ने यह कदम उठाया। इसके अलावा वह कुछ और नहीं बता सके। एसीपी का कहना है कि अभय का मोबाइल भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अगर खुदकुशी की कोई और वजह सामने आती है तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article