फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In Lucknow, miscreants shot petrol pump manager, fearing murder after robbery

लखनऊ में बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर को गोली मारी,  लूट के बाद हत्या की आशंका

Wed, 05 May 2021 02:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 05 May 2021 02:56 PM IST
सार

मोहनलालगंज के मीलपुर-चंद्रपुरा नहर मार्ग पर सोमवार दोपहर पेट्रोल पंप मैनेजर जसवंत सिंह के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। पुलिस घटना की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
In Lucknow, miscreants shot petrol pump manager, fearing murder after robbery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहनलालगंज के मीलपुर-चंद्रपुरा नहर मार्ग पर सोमवार दोपहर पेट्रोल पंप मैनेजर जसवंत सिंह के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। पुलिस घटना की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस आत्महत्या करने की बात कह रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने लूट के बाद गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


मोहनलालगंज मंगटइया गांव निवासी जसवंत सिंह इमिलिहा खेड़ा स्थित पेट्रोल पम्म पर मैनेजर थे सोमवार दोपहर मीलमपुर- चंद्रपुरा गांव की नहर किनारे खून से लथपथ शव पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मोहनलालगंज पुलिस, डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार, एडीसीपी पूर्णेन्दु सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एडीसीपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि पुलिस ने मैनेजर की बाइक के साथ ही एक झोला भी बरामद किया है। झोले में बैंक का एक बाउचर भी मिला है। पिस्टल और कारतूस जसवंत के शव के नीचे पड़ी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जसवंत पर उधारी थी। वह पम्प के बकाया रुपयों के लिए तगादा भी कर रहे थे। सम्भावना जताई जा रही है कि जसवंत ने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। जसवंत बीमार भी थे। उनके हाथ में विगो भी लगी थी। परिवार वाले अभी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। जिस रास्ते पर शव मिला है इधर से जसवंत का आना जाना भी नहीं था। वह मुख्य मार्ग से हमेशा आते जाते थे। पुलिस ने कहा कि परिवार वाले जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की कई बिंदुओं से जांच की जा रही है। अभी तक मिले साक्ष्यों से हत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed