{"_id":"60609a969cc7185cce0e4996","slug":"in-lucknow-kovid-was-being-violated-by-the-party-in-the-hotel-sdm-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कोविड का उल्लघंन कर हो रही थी होटल में पार्टी, एसडीएम ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कोविड का उल्लघंन कर हो रही थी होटल में पार्टी, एसडीएम ने किया सील
Sun, 28 Mar 2021 09:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
सील किया गया होटल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती नगर के सेवी ग्रैंड में डीएम के आदेश का उल्लंघन करते हुए महिलाओं द्वारा आयोजित होली पार्टी की अखबारों में छपी खबर के बाद एसडीएम सदर विपुल त्रिपाठी ने होटल को सील कर दिया।गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को विभूतिखंड स्थित सैवी ग्रांड होटल में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए महिलाओं की होली पार्टी का आयोजन किया गया था।
देर रात विभूतिखंड थाना पुलिस टीम ने छापा मारा तब भी पार्टी जारी थी। इसमें शामिल महिलाओं ने मास्क तक नहीं लगा रखे थे। सोशल डिस्टेंसिंग का भी किसी को ख्याल नहीं था। आयोजकों ने इस पार्टी के लिए इजाजत भी नहीं ली थी। इस पर पुलिस ने होटल मालिक और पार्टी आयोजन करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया था।
शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल सैवी ग्रांड में पार्टी का आयोजन चल रहा है। इस पर पूर्वी जोन के डीसीपी व एडीसीपी ने होटल पर छापा मारा तो वहां पार्टी चलती मिली। पुलिस ने होटल मालिक और आयोजकों से जब अनुमति के बारे में पूछा तो पता चला कि इसके लिए कोई परमिशन नहीं ली गई है। विभूति खंड थाने में दरोगा अमित कुमार सिंह की तहरीर पर होटल मालिक विवेक जायसवाल के साथ सुरेशपाल, नागेंद्र कुमार चौरसिया व कार्यक्रम में शामिल लोगों (नाम व पते अज्ञात) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।