फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In Kaiserbagh, a bus collided with another bus while reversing, leading to an altercation

Lucknow News: कैसरबाग में बस पीछे करते वक्त दूसरी बस से भिड़ी, कहासुनी

Tue, 16 Dec 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
In Kaiserbagh, a bus collided with another bus while reversing, leading to an altercation
लखनऊ। कैसरबाग बस अड्डे पर सोमवार को बैक करते वक्त अनुबंधित बस ने दूसरी अनुबंधित बस को टक्कर मार दी, जिससे बस की बैकलाइट टूट गई। इस पर दोनों बसों के कर्मचारियों में मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर आसपास खड़े अन्य चालकों व परिचालकों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कैसरबाग बस अड्डे पर बस संख्या यूपी 33 एटी 4616 का चालक प्रवेश द्वार के पास बस को बैक कर रहा था। इसी दौरान कुछ दूरी पर खड़ी अनुबंधित बस यूपी-78 जेटी 3638 से टक्कर हो गई। पीछे वाली बस के परिचालक ने ड्राइवर को रोकने का प्रयास किया, पर जब तक वह रुकता, टक्कर हो चुकी थी। इससे पीछे वाली बस की बैकलाइट क्षतिग्रस्त हो गई। लाइट टूटने पर परिचालक नाराज हो गया। उसकी ड्राइवर के साथ कहासुनी होने लगी। मामला मारपीट तक पहुंच गया। यह देख वहां जुटे अन्य बसों के चालक और परिचालकों ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed