फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in horse race four arrested

जॉगर्स पार्क से आईआईएम चौराहे तक घोड़ागाड़ी रेस, लगे दांव

Fri, 01 Apr 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
in horse race four arrested
लखनऊ। काकोरी के जॉगर्स पार्क से लेकर आईआईएम चौराहे तक बृहस्पतिवार को घोड़ागाड़ी की रेस का आयोजन किया गया था। इस दौरान कई लोगाें ने सट्टे लगाए। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियाें के पास से नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी दुबग्गा फिरोज आलम के मुताबिक, जॉगर्स पार्क से लेकर आईआईएम चौराहे तक बृहस्पतिवार शाम को घोड़ागाड़ी दौड़ का आयोजन किया गया था। यह घोड़ा गाड़ी रेस बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित थी। सूचना मिली कि इस रेस में कई लोगों ने रुपये दांव पर लगाए हैं। पुलिस टीम लेकर पहुंचे तो वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में गुलामुद्दीन, इकबाल, अबू बकर और आजाद शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 14,590 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

हर बृहस्पतिवार को होती है रेस
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां हर बृहस्पतिवार को पूरे इलाके के बाजार बंद रहते हैं। साप्ताहिक अवकाश के कारण भीड़ कम होती है। ऐसे में इस इलाके में हर बृहस्पतिवार को घोड़ा गाड़ी रेस का आयोजन किया जाता है जिसमें 500 से 5000 रुपये हर एक घोड़ागाड़ी पर दांव लगाए जाते हैं। जीत व हार के बाद लोगों को मोटी रकम मिलती है। इसी वजह से यहां काफी भीड़ जुटती है। यहां तक कि घोड़ागाड़ी को शामिल करने के लिए अवैध रूप से रेस कराने वाले मोटी रकम भी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed